पिता का हत्या करने वाला आरोपी पुत्र सूरज ध्रुव को कोनी पुलिस ने चंद घण्टो मे हिरासत मे लेकर धारा 302 भादवि के तहत गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पेश
आरोपी से हत्या मे प्रयुक्त चाकू व ईटा बरामद कर जप्त
⏺️ थाना कोनी पुलिस के त्वरित कार्यवाही ।
मृतक का नाम:- अर्जुन ध्रुव पिता स्व महेश ध्रुव उम्र 50 वर्ष, निवासी- बरपारा बडी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
आरोपी के नाम:- सूरज ध्रुव पिता स्व अर्जुन ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, साकिन बरपारा बडी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक दिनांक 11/01/2024 को सिम्स बिलासपुर से मेमों प्राप्त हुआ कि मृतक अर्जुन ध्रुव साकिन गोडपारा बरपारा बड़ी कोनी थाना कोनी को मारपीट से चोंट आने पर दिनांक 10.01.2024 के रात्रि करीब 09.00 बजे ईलाज हेतु सिम्स बिलासपुर में भर्ती किया गया था जिसका ईलाज के दौरान दिनांक 11/01/2024 के प्रातः 06.15 बजे मृत्यु हो गया है, कि सूचना से थाना कोनी में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही मे लिया गया ।
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक दिनांक 11/01/2024 को सिम्स बिलासपुर से मेमों प्राप्त हुआ कि मृतक अर्जुन ध्रुव साकिन गोडपारा बरपारा बड़ी कोनी थाना कोनी को मारपीट से चोंट आने पर दिनांक 10.01.2024 के रात्रि करीब 09.00 बजे ईलाज हेतु सिम्स बिलासपुर में भर्ती किया गया था जिसका ईलाज के दौरान दिनांक 11/01/2024 के प्रातः 06.15 बजे मृत्यु हो गया है, कि सूचना से थाना कोनी में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही मे लिया गया ।
सिम्स मरच्युरी रूम पंचनामा के दौरान उपस्थित वरिष्ठ अधिकरी नपुअ. सिटी कोतवाली श्रीमति पूजा कुमार के दिशा निर्देशन पर मर्ग पंचनामा कार्यवाही के गवाहों से पूछताछ पर मृतक अर्जुन ध्रुव के परिजन एवं उसका पुत्र सूरज ध्रुव पुलिस को गुमराह करने अलग-अलग ब्यान दे रहे थे जिसे थाना कोनी पुलिस द्वारा तत्काल हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से कडी पूछताछ की गई जो अपने पिता जो भारी वाहन का ड्रायवरी काम करता है के द्वारा शराब के नशे मे आये दिन मां को मारपीट करना घर मे बात- बात पर झगडा विवाद करने से परेशान होकर तथा घटना दिनांक समय को भी पिता द्वारा आरोपी की मां को मारने के लिए दौडने से आवेश मे आकर घर के बाहर रखे ईट से सिर पर तथा घर मे रखे चाकु से पेट मे वार कर हत्या करना स्वीकार किया ।
प्रकरण मे आरोपी सूरज ध्रुव से पूछताछ कर घटना मे प्रयुक्त ईटा का टूकडा तथा घर मे रखे चाकु को पेश करने से जप्त किया गया है तथा आरोपी को विधिवत गिरप्तार कर आज दिनांक 12.01.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
प्रकरण के उपरोक्त कार्यवाही मे नपुअ. सिटी कोतवाली श्रीमति पूजा कुमार, के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि भरतलाल राठौर,, आरक्षक शैलेन्द्र साहू, महादेव कुजूर, प्रकाश तिवारी, संतोष ठाकुर, समारू लकडा , चन्दशेखर मरकाम का सराहनीय योगदान रहा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

