किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुंद – जिले की पुलिस ने एक वर्ष में 8.50 करोड़ रुपए कीमत का 69.58 क्विंटल गांजा जब्त किया है, जो छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक है। एनडीपीएस एक्ट को लेकर की गई कार्रवाई को लेकर महासमुंद जिले के पुलिस कप्तान और उनकी टीम को आज डीजीपी पुरस्कृत करेंगे। पुलिस ने राज्यभर में ब्राउन शुगर के खिलाफ भी सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 730 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जो रायपुर सहित अन्य बड़े शहरों में नशे के कारोबार का संचालन करता था। एसपी ने प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने स्थानीय मीडिया को दिए एक जानकारी में बताया है कि गांजा के खिलाफ महासमुंद पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। ओडिशा से आने वाले तस्करों के अलावा अब आगामी दिनों में टीम ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी, जो गांजा तस्करी के मास्टरमाइंड हैं। हमने पहले भी ओडिशा पुलिस को गांजे की खेती होने वाले स्थान की जानकारी दी थी। आने वाले दिनों में उनके साथ नशे के कारोबार के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन भी चलाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि महासमुंद पुलिस ने जनवरी से लेकर दिसंबर 2020 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 107 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके तहत 197 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में महासमुंद पुलिस ने 69.58 किलो गांजा कीमत 8.50 करोड़, 56.500 किलो वजनी गांजे का पौधा कीमत 97 हजार, 730 ग्राम ब्राउन शुगर 1.46 करोड़ और 750 नग कफ सिरप कीमत 2.25 लाख जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कुल 88 वाहन भी जब्त किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

