🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*डीजल चोरी के मामले में तीन आरोपी 50 लीटर डीजल समेत गिरफ्तार,घरघोड़ा पुलिस की कार्यवाही*

On: March 5, 2021 3:05 PM

*आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन की भी जप्ती*

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 05.03.2021 को डीजल चोरी के मामले में आरोपी (1) ललित सिदार पिता जंगसिंह सिदार उम्र 26 वर्ष सा. बेलजोर थाना तमनार (2) किशोर कुमार चैहान पिता गिठीराम चैहान उम्र 29 वर्ष सा. भालुमुडा थाना तमनार (3) अजय कुमार पैंकरा पिता भुवनेश्वर पैंकरा उम्र 19 वर्ष सा. बेलजोर, थाना तमनार, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया है । कल दिनांक 04.03.2021 को रिपोर्टकर्ता दिनेश कुमार पासवान निवासी बरघाट द्वारा बायपास पर खड़ी इसके ट्रेलर से कोई अज्ञात चोर डीजल टंकी का ढक्कन को उखाड कर लगभग 50 लीटर डीजल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था, रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा के अप.क्र. 49/2021 धारा 379 भा.द.वि. कायम कर माल मुल्जिम पतासाजी दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये जिनसे एक ड्रम जिसमें 50 लीटर डीजल भरा कीमती 4,300रू., दो खाली ड्रम, 01 पेचकस, 01 पाईप तथा घटना में प्रयुक्त एक पीकप वाहन क्र. ओ.आर.-16-बी-6430 को जप्त किया गया है । आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment