रायगढ़ पुलिस तीसरी बार धन्द्रधनुष पुरस्कार से हुआ सम्मानित*
● *खरसिया व चौकी रैरूमा क्षेत्र में हुई किडनैपिंग का किया गया था चंद घंटों में खुलासा*…
रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) पिछले एक वर्ष के अंतराल में रायगढ़ पुलिस को पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी के हाथों तीन बार इन्द्रधनुष पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है । माह जुलाई 2020 को रायगढ़ ATM लूटकांड के आरोपियों को 10 घण्टे के अंदर लूट की रकम एवं असलहा सहित गिरफ्तार करने की सफलता पर धन्द्रधनुष पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । रायगढ़ एसपी संतोष सिंह के कुशल नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस को लगातार गंभीर एवं संवेदनशीन मामलों के खुलासा करने में सफलता मिल रही है, जिले में बेहतर पुलिसिंग की जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आमजन द्वारा सराहना की जा रही है । सराहना एवं पुरस्कारों क्रम में डीजीपी महोदय श्री अवस्थी द्वारा थाना धरमजयगढ़ (पुलिस चौकी रैरूमा) क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक का फिरौती के लिये अपहरण के मामले में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने तथा खरसिया थाना क्षेत्र में 06 वर्षीय बालक शिवांश की किडनैपिंग में महज 08 घंटे के भीतर बालक को दूसरे राज्य से सुरक्षित वापस लाने वाली टीम को आज पुलिस मुख्यालय में “धन्द्रधनुष पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है ।
पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी द्वारा दोनों किडनैपिंग मामले में त्वरित कार्यवाही हेतु इन्द्रधनुष पुरस्कार के लिये बिलासपुर रेंज, आई.जी. श्री रतनलाल डांगी, रायगढ़ एसपी श्री संतोष सिंह तथा दोनों किडनैपिंग में रेस्क्यू ऑपरेशन में संलग्न रहे एडिशनल एसपी रायगढ़ अभिषेक वर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस पुष्कर शर्मा ,एसडीओपी खरसिया पीतांबर पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील नायक,थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू, थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विवेक पाटले, चौकी प्रभारी रैरूमा उपनिरीक्षक जेम्स कुजूर, चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंद किशोर गौतम, साइबर सेल प्रभारी प्रधाल आरक्षक राजेश पटेल, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह सायबर सेल, प्रधान आरक्षक दादू सिंह सिदार थाना छाल, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, आरक्षक जॉन प्रकाश एक्का, डेहरू उरांव, बृजेश लकड़ा चौकी रैरूमा, आरक्षक विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, सोहन यादव, मुकेश यादव को इंद्रधनुष पुरस्काप्रदाय किया गया है। रेस्क्यू टीम का हिस्सा रहे कुछ अधिकारी, कर्मचारी कानून व्यवस्था ड्यूटी में व्यस्त रहने से पुलिस मुख्यालय, रायपुर नहीं पहुंच पाये जिन्हें, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा एसपी कार्यालय में पुरस्कार प्रदाय किया जावेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

