
बिलासपुर (5फरवरी वायरलेस न्यूज) रायपुर एयरपोर्ट से बिलासपुर तक शेयरिंग टैक्सी बुक करने और किराये की रकम प्राप्त करने के बाद भी राहुल ट्रैवल एजेंसी ने टैक्सी सेवा उपलब्ध नहीं कराई इस मामले में बिलासपुर जिला उपभोक्ता फोरम ने राहुल ट्रैवल एजेंसी को क्षतिपूर्ति के रुप में 25 हजार रूपए एव किराये की रकम मय ब्याज के साथ उपभोकता को लौटने आदेश दिया है।

ज्ञात हो कि राहुल ट्रैवल की लगातार रायपुर एयरपोर्ट में ग्राहकों के साथ अनेकोबार बदतमीजी और मारपीट करने की शिकायत मिलती रही है और न्यूज़ पेपरों में इनके कारनामे हमेशा सुर्खियों रहती है। इस बार एक जागरूक उपभोकता के चंगुल में जा फंसा।
बिलासपुर सीपत रोड़ की रहने वाली हाईकोर्ट अधिवक्ता श्रीमती मुदाली हरि प्रसाद बीते 30 जुलाई 2023 को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से गोवा से सुबह 10बजे रायपुर पहुंची और उसने रायपुर से बिलासपुर आने के लिए विज्ञापन बाज राहुल ट्रैवल वनवे टैक्सी प्रा. लि.से शेयरिंग टैक्सी बुक कराया। किराए के रुप में ऑनलाइन कंपनी को 999 रू का भुगतान भी किया, और वह गोवा से रायपुर पहुंची और शेयरिंग टैक्सी के आने के इंतजार में खड़ी रहीं राहुल ट्रैवल एजेंसी को कई बार मोबाइल किया लेकिन संतोष जनक उत्तर नहीं मिला।
कंपनी ने टैक्सी उपल्ब्ध नही कराया तो उन्हे अधिक पैसे देकर बिलासपुर आने के लिए दूसरी टैक्सी बुक करानी पड़ी। इस पर अधिवक्ता श्रीमती मुदाली आशा ने राहुल ट्रैवल के संचालक के खिलाफ मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए ज़िला उपभोकता फोरम में वाद दायर किया।
प्रकरण की सुनवाई पश्चात् जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंघल ने राहुल ट्रैवल कंपनी को वादी को मानसिक क्षति पूर्ति के रुप में 25हजार रू एव किराए की रकम 999रू के साथ 9%मय ब्याज के साथ भुगतान किए जाने का सख्त आदेेश दिया है। वाद व्यय के रुप में 3हजार रुपए का भुगतान करना है। आदेश में फोरम के सदस्य श्रीमती पूर्णिमा सिंह एव आलोक कुमार पांडेय ने भी अपनी सहमति प्रदान की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

