वित्त मंत्री ओपी की पहल पर नगर निगम हेतु 10.61 करोड़ की स्वीकृति
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) :- वित्त मंत्री एवम रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की पहल पर उप मुख्यमंत्री छत्तीस गढ़ शासन नगरीय प्रशासन, मंत्रीअरुण साय के निर्देश पर नगर निगम रायगढ़ हेतु 15 वे वित्त आयोग के अंतर्गत टाइड एवम अनटाइड मद से 10.61 करोड़ की स्वीकृति प्रदाय की गई। इस संबंध की जानकारी देते बताया गया कि रायगढ़ विधायक द्वारा नगर निगम के विकास कार्यों हेतु नगरीय प्रशासन मंत्री को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था जिस पर तत्काल स्वीकृति प्रदाय की गई। शहर की विकराल जल समस्या के मद्देनजर जल प्रदाय मद तहत 17 mld वाटर फ़िल्टर प्लांट के जीर्णोद्धार हेतु टाईड मद से 1.89 करोड़ की राशि, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत कचरा प्रबंधन हेतु ट्रोमेल/बेलिंग/प्लास्टिक रिसाइक्लिंग व्यवस्था हेतु 2.59 करोड़ की राशि के कार्य सहित कचरा संग्रहण एवं परिवहन हेतु 3.80 करोड़ की राशि से वाहन आदि मशीनरी क्रय की स्वीकृति प्रदाय की गई है। साथ ही 15 वे वित्त आयोग की अनटाइड मद से शहर के विभिन्न चयनित 21 स्थलों में रोड एवम नाली निर्माण कार्यों हेतु कुल 2.33 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदाय की गई है। इस राशि की स्वीकृति से निगम में लंबे समय से ठहरे हुए विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

