
रायगढ़ (8फरवरी वायरलेस न्यूज़) राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिसा के रास्ते छत्तीसगढ़ में आज प्रवेश कर रही है। उनकी सभास्थल पर कई अव्यवस्था देखने को मिल रही है। दरअसल वीआईपी गेट में एंट्री को लेकर नेताओं और सुरक्षाकर्मियों से विवाद होने लगा। ऐसे में पूर्व विधायक ने खीजकर वीआईपी गेट के पास धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अरुण मालाकार और (शहर) अध्यक्ष अनिल शुक्ला इस अव्यवस्था के जिम्मेदार है।

ओडिसा सीमा के पास रेंगलपाली में राहुल गांधी की सभा है और यहां कई कांग्रेस के दिग्गज नेता आए हुए हैं लेकिन वीआईपी गेट में एंट्री उन्हीं को दी जा रही है जिनका नाम है। ऐसे में सबसे पहले सुरक्षा कर्मियों ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा को रोका इसके बाद वे किसी तरह अंदर गए लेकिन बाद में कई पूर्व विधायकों कई प्रदेश पदाधिकारियों के नाम भी नहीं थे।
जिन नेताओं को गेट पर एंट्री नहीं मिली वे सभी जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ को कोसते नजर आए। सारंगढ़ के पूर्व विधायक पद्मा मनहर, महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव नैना गबेल को एंट्री नहीं मिल रही थी। इसी बीच रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक की भी सुरक्षा कर्मियों से बहस हो गई और वे गेट के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

