● अपराध पर क्विक रिस्पांस और फरियादी की शिकायत पर संतुष्टि पूर्वक कार्रवाई होगी प्राथमिकता…. *रायगढ़* । जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा आज दिनांक 07.02.2024 को जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों से रूबरू हुए । प्रेसवार्ता में पत्रकारों से परिचय प्राप्त कर पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्य करने का तरीका बताए । उन्होंने बताया कि हर जिले में अलग-अलग प्रकार के काइम होते हैं, यहां किस प्रकार के काइम हो रहे हैं, उनके डिटेल में जाकर उन पर अंकुश लगाया जाएगा और किसी भी अपराध की सूचना पर पुलिस का क्विक रिस्पांस करना प्राथमिकता में होगी । उन्होंने बताया कि पुलिस से लोगों को काफी अपेक्षाएं होती है , रायगढ़ पुलिस का प्रयास रहेगा की उनकी उम्मीदों पर पुलिस खरी उतरे । थाना, चौकी या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोई व्यक्ति समस्या लेकर पहुंचाते हैं तो उनकी शिकायत पर पर संतुष्टि पूर्वक कार्यवाही की जाए । प्रेस वार्ता में श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि और नक्सली क्षेत्र में किए गए कार्यों को साझा किया गया और पत्रकारों की ओर से पूछे गये सवाल का संतुष्टि पूर्वक जवाब दिया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

