*गायक संजय और दीपक ने स्वच्छता गीतों से बांधा समां*
रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के हाथों कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किये गए स्वच्छता रथ नगर निगम के वार्डो में स्वच्छ्ता और सफाई के लिए लोगो को प्रेरित करने के उद्देश्य से निगम क्षेत्रो में भ्रमण कर रहा है
जिसमे कलाकार दल के द्वारा स्वच्छ्ता जागरूकता गीत के माद्यम से लोगो मे स्वछता जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है,उसी क्रम में बीते दिन वार्ड क्रमांक 5,7 और 8 में जागरूकता कार्यक्रम रखा गया जिसे वॉर्डवासियो ने सुना और सराहा।कलाकार स्वच्छता गीत के साथ सांकेतिक रुप से हरे और नीले डस्टबिन में गीला और सूखा कचरा रख लोगो से जानकारी लिया,कई लोगो ने मंच में आकर कचरे का अंतर भी बताया वही साथ मे पार्षद रुक्मणी साहू ने अपने वार्ड के लोगो को कचरा रिक्सा दीदियों को देने अपील करते हुए अपने हाथों से गिला सूखा कचरा अलग करके दिखाया जिस पर वार्ड के लोगो ने जमकर तालियां बजाई।वही वार्ड पार्षद आरिफ ने अपने क्षेत्र के लोगो को घर मे साफ सफाई के साथ कचरा को रिक्सा दीदियों को देने और यूजर चार्ज देते सहयोग करने अपील की,वही कार्यक्रम दौरान केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय स्वयं उपस्थित होकर कलाकारो के हौशला अफजाई करते हुए माइक से शहरवासियों को स्वचछता हेतु अपील किये,और डस्टबीन पकड़कर गीला सूखा कचरा अलग अलग डब्बे में अपने हाथों से डालकर लोगों को
जागरूक किये।
*स्वच्छता गीत सुनकर लोग हुए उत्साहित*
संजय चौहान ने गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल गीत गाया तो लोग झूमने लगे,वही गायक दीपक आचार्य ने स्वच्छता गीत बगरे कचरा द्वार द्वार म दीदी कहे सखल
जैसे गीतों से जागरूक करते हुए गीला और सूखा कचरा अलग अलग करने अपील किया तो पार्षद संजय देवांगन भी स्वलिखित स्वच्छ्ता जागरूकता गीत को गाकर लीगो में स्वच्छ्ता का संचार करते नजर आए,साथ मे कलाकार शरद डास,दीपक दास,बुटू,एवम देव ने अपने म्यूजिक पर समा बांधा।
कार्यक्रम दौरान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम एवं स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

