🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सारनाथ एक्सप्रेस में आरपीएफ सिपाही की रायफल से चली गोली की घटना को लेकर एसईसीआर जोन की चेतावनी फिर न हो ऐसी घटना

On: February 12, 2024 5:45 AM

सेफ्टी के चार नियम भूल गया सिपाही इसलिए सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली

आरपीएफ की आनलाइन मीटिंग हुई सुरक्षा के नियम कराए गए याद

बिलासपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) रायफल की सुरक्षा को लेकर हमेशा एडवाइजरी जारी होती है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर कुछ नए नियम भी बताए जाते हैं। इसके अलावा रायफल देने के पूर्व भी सिपाहियों को सभी नियमो की जानकारी दी जाती है वही ट्रेनिग के बाद ही सिपाही को बंदूक हैंडओवर की जाती है। इसके अलावा हर साल बंदूक सेफ्टी को लेकर जानकारी देना आम बात है। शनिवार सुबह रायपुर में सारनाथ एक्सप्रेस से उतरते वक्त आरपीएफ के जवान की एके 47 रायफल से गोली फायर हो गई थीं,इस मामले में सिपाही की मौत हो गई, वहीं एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि स्कार्टिंग टीम का सिपाही सुरक्षा के चार नियम को ही भूल गया था, पहला नियम है कि सिपाही की उंगली को हमेशा ट्रिगर से दूर रखें दूसरा नियम रायफल को हमेशा खाली रखें और उपयोग के लिए हमेशा तैयार रखे। तीसरा नियम के तहत हमेशा माने की रायफल लोडेड है। चोथा नियम सबसे महत्वपूर्ण है कि रायफल का सेफ्टी लाक हमेशा बंद रहे।

रायपुर में हुई घटना में सुरक्षा के इन नियमों का पालन नहीं होना बताया जा रहा है। बिलासपुर एसईसीआर ने भी इसे गंभीरता से लिया है । वहीं रायफल की सेफ्टी को लेकर आनलाइन मीटिंग की गई।इस दौरान सभी को एक बार फिर सुरक्षा के नियमों को याद कराया गया।

समय समय पर रायफल की सेफ्टी को लेकर सिपाहियों की कार्यशाला भी आयोजित करने के निर्देश दिए गए। वहीं चेतावनी दी गई है कि इस तरह की घटना फिर नहीं होनी चाहिए ?

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment