कुदुदंड शाश्कीय स्कूल में चल रही प्रिंसिपल की मनमानी, छात्र फट्टी में बैठ कर पढ़ने को मजबूर
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज) कुदुदंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चे आज भी बरामदे में फट्टी में बैठ कर पढ़ने को मजबूर है। हाल ही में प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग को तोड़कर स्मार्ट स्कूल फंड से नए भवन का निर्माण किया गया था। लेकिन स्कूल की प्रिंसिपल रीता तिवारी के द्वारा नव निर्मित सभी कमरों में ताला लगवा दिया जा रहा है, जिसके चलते छात्र बरामदे में बैठ कर पढ़ने को मजबूर है। वही मिडिल और प्राइमरी के शिक्षकों को लिए स्टाफ रूम भी नहीं अलॉट किया गया है। शिक्षकों के लिए बने कमरों में भी प्रिंसिपल रीता तिवारी के द्वारा टाला लगवा दिया जा रहा है। जिसके चलते बच्चो के साथ साथ शिक्षक भी बरामदे में ही कुसरी लगा कर बैठने को मजबूर है।
मामले की पोल तब खुली जब महतारी वंदन योजना के लिए वार्ड वासियों का स्कूल आना जाना शुरू हुआ। इस दौरान वार्ड के रहवासियो ने पाया की प्राइमरी और मिडिल स्कूल के बच्चे बरामदे में बैठ कर पढाई कर रहे है। आज शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्रालय के द्वारा सभी स्कूलों को सर्वसुविधा से परिपूर्ण करने की बात की जा रही है। ऐसे इस तरह की घटना सामने आना शिक्षा विभाग पर बड़े प्रश्न खड़े करती है। की आखिर क्यों इतने दिनों से छात्र बरामदे में बैठ कर पढ़ने को मजबूर है।
बॉक्स
शौचालय में भी ताला
स्कूल की प्रिंसिपल रीता तिवारी के द्वारा स्कूल में शौचालय में भी ताला लगवा दिया जा रहा है। प्रिंसिपल मिडिल और प्राइमरी के बच्चो को शौचालय हाई स्कूल के बच्चो के लिए है, तुम लोग इसे गन्दा कर डोज की बात कहकर शौचालय में ताला लगवा दिया जा रहा है। जबकि विद्यालय परिसर के अंदर तीन से चार बाथरूम उपलब्ध है। इसके चलते स्कूल पहुंचे बच्चो के पास प्रसाधन की कोई व्यवस्था नहीं है। फिर भी छात्र हर दिन पढाई करने स्कूल तक पहुंच रहे है।
बॉक्स
शिक्षक को भी नहीं मिल रहा तवज्जो
स्कूल परिसर के अंदर छात्रों की स्थिति तो बुरी है है साथ ही साथ शिक्षकों को भी कोई तवज्जो नहीं मिल रहा है। बच्चो के कमरों में ताला लगवाने के साथ ही शिक्षकों के बैठने के लिए बनाए गए स्टाफ रूम में भी ताला लगवा दिया जा रहा है। जिसके चलते शिक्षक भी बरामदे में ही टेबल चेयर लगा कर बरामदे में ही बैठ रहे है। इसके अलावा सुचना मिली कि स्कूल प्रिंसिपल रीता तिवारी शिक्षकों के बीच भी पक्षपात करती है। हाई स्कूल के शिक्षकों के साथ उनका व्यवहार अलग है तो वही मिडिल और प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों के साथ अलग।
वर्जन
टी.आर साहू, जिला शिक्षा अधिकारी
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

