कानन पेंडारी स्मॉल जू ने अंबानी के निजी जू को गौर (बायसन) देगा, बदले में रेस्क्यू वाहन और एक्सरे मशीन मांगा
बिलासपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) जामनगर गुजरात के लिए पिछले महीने केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सी जेड ए) ने छत्तीसगढ के बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी स्मॉल जू से दो मादा और एक नर बायसन (गौर) ले जाने की अनुमति दे दी गई है।इसके बदले में रिलायंस ग्रुप ने अपने सीएसआर मद से छत्तीसगढ को एक रेस्क्यू वाहन और एक एक्सरे मशीन देने का वादा किया है।
कंपनी ने यह आफर लेटर दिसंबर में दिया था जब छत्तीसगढ में भुपेश बघेल सरकार कार्यरत रहा और तब वन मंत्री मो.अकबर थे।
यह गौर जोड़े ग्रिंस जुलाजिकल सेंटर मोती खावड़ी जामनगर गुजरात (अंबानी का निजी जू) के जू में रख वंश वृद्धि के उद्देश्य से मांगा गया है।
इसके बदले छत्तीसगढ के वन्य जीव प्राणी विभाग ने एक रेस्क्यू वाहन और एक एक्सरे मशीन की मांग की थी। जिसे अंबानी समूह ने तत्काल रेस्क्यू वाहन और एक्सरे मशीन देने हामी भर दी थी।अब गौर किसी भी यहां से ले जाएंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

