*महिला खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए स्टेडियम पहुँची वंदना सन्तोष सिंह,हैंडीकैप्ड महिलाओ के खेल आयोजन के लिए कोच अंजू जोशी को दी बधाई।*
रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ के लिए आयोजित एक दिवसीय खेल आयोजन के अवसर पर रायगढ़ पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी श्रीमती वंदना सन्तोष सिंह रायगढ़ स्टेडियम पहुंची।जंहा पर उन्होंने गर्ल्स खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।सभी ख़िलाडीयो से परिचय प्राप्त कर सभी को उन्होंने शुभकामनाए प्रेषित की।बास्केटबाल कोट में पहुंचकर वंदना सन्तोष सिंह ने फाइनल मैच की औपचारिक शुरुआत की,अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है,समानता के अधिकार के साथ महिलाएं सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओ को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।एक दिवसीय खेल आयोजन में योगा,कुर्सी दौड़, थ्रो बाल,वॉली बाल,बास्केटबॉल खेलकर महिलाओ ने अपनी प्रतिभा दिखाई,इस खेल आयोजन में मुख्य रूप से ऐसी महिलाओं का खेल आयोजित किया गया जिसमें मानसिक रूप से कमजोर महिलाओ ने हिस्सा लिया,इस तरह के एक विशेष खेल आयोजन के लिए वंदना सन्तोष सिंह ने महिला कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंजू जोशी को बधाई एवं शुभकामनाए दी।डिसेबल बच्चो से मिलकर उन्होंने उनका हाल पूछा,उन्होंने कहा कि आज का दिन वास्तव में स्पेशल है क्योंकि आज मैं भगवान के बनाए स्पेशल लोगो के बीच हु।महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी टी के जाटवर ने वंदना सन्तोष सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

