बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज एवं श्री रजनेश सिंह तथा अन्य राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम की सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर दी गई भावभीनी विदाई। रेंज पु.म.नि. कार्यालय में पदस्थ श्रीमती सुशीला टेकाम कल दिनांक 31.03.2024 को पुलिस विभाग में 37 वर्ष की सेवा करने उपरांत सेवा में अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रही हैं, जिनकी सेवानिवृति की पूर्व संध्या पर रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में उनके सम्मान में आज दिनाँक 30.03.2024 को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज ने अपने उदबोधन में कहा कि शासकीय सेवा में प्रत्येक शासकीय सेवक की सेवानिवृत्ति शास्वत सत्य है, इसी अनुक्रम में श्रीमती टेकाम की पुलिस विभाग मे सेवा की सराहना करते जीवन में उज्जवल भविष्य की कामना की गई। श्री रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा श्रीमती टेकाम की सेवानिवृत्ति के अवसर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। उपरेाक्त अवसर पर श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती मंजूलता केरकट्टा, उप पुलिस अधीक्षक(लाईन) बिलासपुर, श्री धमेन्द्र बैस, उप पुलिस अधीक्षक, उच्च न्यायालय बिलासपुर, श्री पंकज अवस्थी, उप पुलिस अधीक्षक, उच्च न्यायालय, बिलासपुर, श्री नीमितेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, श्री जेरोल लकड़ा उप पुलिस अधीक्षक, बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, बिलासपुर के साथ रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27रिटायरमेंट के 3 साल बाद भी नहीं मिली ग्रेच्युटी, हाईकोर्ट सख्त—30 दिन में भुगतान का आदेश
Uncategorized2026.07.27गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने संतों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा आकर्षण का केंद्र रहे नंदी बैल भी ज्ञापन देने पहुंचे कलेक्टर भी उनके साथ फोटो खिंचवाए
Uncategorized2026.07.27स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज
Uncategorized2026.07.27शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*
