रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल का 51वां जन्मदिन संयंत्र के साथ शहर में भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों के साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं संयंत्र

में दिन की शुरूआत मंदिर में रूद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र के जाप के साथ हुई। फोर्टिस—ओपी जिंदल अस्पताल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शाम को जिंदल सेंटर में कोविड—19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान सीओओ छत्तीसगढ़ डीके सरावगी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केक काटा।
श्री जिंदल के जन्मदिन पर मंगलवार सुबह 8 बजे संयंत्र परिसर स्थित मंदिर में विशेष पूजा, रूद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। इसमें कंपनी के चीफ एचआर आॅफिसर पंकज लोचन सपत्नीक शामिल हुए। जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए संचालित संस्थान उम्मीद में जन्मदिन मनाया गया। यहां विशेष बच्चों ने केक काटा। उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। इसके अलावा वृद्धाश्रम, चक्रधर बाल सदन और ग्राम पतरापाली के शासकीय विद्यालय के बच्चों के साथ भी जन्मदिन मनाया गया। कोसमनारा स्थित जय बूढ़ी माई समाजसेवा समिति द्वारा संचालित केंद्र में भोजन की व्यवस्था की गई और सूखा राशन भी प्रदान किया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनान्तर्गत संचालित गोठान तथा चक्रधर गौ-शाला में पशुओं के लिए आहार भी प्रदान किया गया।
जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा किरोड़ीमलनगर में ग्रामीण युवाओं के लिए युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को जीवन में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कोसमनारा में भी युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना से सम्बद्ध स्वयंसेवक तेजराम सारथी ने युवाओं को कृषि से फायदे बताते हुए कृषि उत्पादों से जीविकोपार्जन हासिल करने तथा युवा संगठन के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर सीएसआर विभाग के उप महाप्रबंधक शिशिर तरफ़दार उपस्थित थे। बालसमुन्द स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान सभी बुजुर्गों ने श्री जिंदल को जन्मदिन की शुभकामनायें एवं लम्बी उम्र का आशीर्वाद दिया। ग्राम पतरापाली के कर्मकार को जीविकोपार्जन से जोड़ने प्रोत्साहन दिया गया। इस दौरान पतरापाली पार्षद रूपचंद पटेल भी उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शाम को जिंदल सेंटर में जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी विभागों के प्रमुखों के साथ अधिकारी—कर्मचारी शामिल हुए। कंपनी के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केक काटा। सभी ने श्री जिंदल से जुड़े अपने संस्मरण साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
बिलासपुरNovember 3, 2026साहित्यकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला की कृतियों का गरिमामय लोकार्पण,साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, सामाजिक चेतना जागृत करने का माध्यम नहीं : डॉ विनय पाठक
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन

