रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) -छोटे अत्तरमुडा के निवासियों ने अवैध मोबाइल टॉवर लगाए जाने का विरोध किया है, स्थानीय जगमोहन पटेल के दो मंजिला घर मे लग रहे अवैध मोबाइल टॉवर और बूस्टर को स्थानीय निवासियों ने महापौर के माध्यम से विरोध किया है
स्थानीय निवासियों का कहना है कि मोबाइल टावर और बूस्टर से निकलने वाले रेडिएशन से गम्भीर बीमारियों का खतरा बना रहता है साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और लकवा मरीजो के लिए तो ये जानलेवा भी साबित हो सकता है और टॉवर नजूल भूमि पर लग रहा है स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार विरोध करने के बावजूद भी यह प्रकिया आगे बढ़ रही है उन्होंने जिला प्रशासन से भी मांग की है यह समस्या अभी पूरे शहरी क्षेत्र की है अनेक वार्डों में स्थानीय निवासियों के विरोध के बावजूद भी वहां टॉवर लगाए गए हैं जिला प्रशासन इस विषय पर मूकदर्शक बनी हुई है अतः इस गम्भीर विषय पर जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए अन्यथा क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप राठौर, सुनील गुप्ता,अभिषेक मिश्रा, रितिक रजक,राजकुमार साहू, कृष्णा साहू,एवम क्षेत्र की महिलाएं थी
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

