समाधान एप 9479191792 पर प्राप्त शिकायत पर पुलिस ने की तत्काल कार्यवाही
*11 जुआड़ी पकड़ाये, 2,23,000.00 नगद, दो कार कीमत 18,00,000 जप्त

बिलासपुर/मरवाही /(वायरलेस न्यूज) मारवाड़ी पुलिस ने समाधान ऐप में प्राप्त सूचना के आधार पर जंगल में जुआ खेल रहे हैं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के जुआड़ीओ को 2 लाख से अधिक रुपए के साथ पकड़ने में हम कामयाबी हासिल की है।
मामला थाना मरवाही का है समाधान एप 9479191792 पर सूचना प्राप्त हुई की धरहर गांव के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता ने साइबर सेल एवम् थाना मरवाही की टीम को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

साइबर सेल एवम् थाना मरवाही की टीम के द्वारा धरहर के जंगल में छापा मारा जहा पर जुआरियान , राधेश्याम महंत पिता बीतन दास महंत उम्र 35 वर्ष साकिन सिविल लाईन वार्ड नंबर 18 मनेन्द्रगढ ,शंकर रजक पिता प्यारेलाल उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 नयी सब्जी मंडी मनेन्द्रगढ जिला MCB , जितेन्द्र उॅर्फ कुंजीलाल जायसवाल पिता स्व0 रामदुलार उम्र 48 वर्ष साकिन भट्ठाटोला थाना गौरेला , फतेह मोहम्मद पिता स्व0 फैजान मोहम्मद उम्र 53 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 शितला मंदिर थाना पेंड्रा , बिनोद जायसवाल पिता रामलाल उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 3 कुदरा कोतमा थाना सोहागपुर जिला शहडोल मध्यप्रदेश, सुभाष जायसवाल पिता मोहनलाल उम्र 28 वर्ष साकिन कोतमा थाना सोहागपुर जिला शहडोल मध्यप्रदेश,सदा कश्यप पिता गजानंद कश्यप उम्र 43 वर्ष साकिन पतगवां थाना पेंड्रा जिला गौपेम,मोहन लाल कश्यप पिता मुलचंद उम्र 38 वर्ष साकिन पतगवां थाना पेंड्रा जिला गौपेम , रोहित जैन पिता स्व0 महेश जैन उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 6 कोतमा जिला अनुपपुर ,जय प्रकाश पांडेय पिता रमाकांत पांडेय उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 01 बुढार मध्यप्रदेश ) ,सुनिल पांडेय पिता छोटेलाल उम्र 37 वर्ष साकिन बदरा थाना कोतमा जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश काट पत्ती जुआ खेलते पकड़े गए कुछ जुआरियान पुलिस को देख के जंगल में भाग गए। आरोपियों के कब्जे व फड़ से 2,23,000 रुपए और ताश , दरी दो गाड़ी एक सफेद रंग की स्कार्पियों क्रमांक MP18 – C-7595 एवं एक स्लेटी रंग की स्को वेन क्रमांक CG 10 BD 4508 कीमती 18,00,000 लाख मिला। जिसे आरोपियों से जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता ने आम जनता से अपील किया है कि यह ऐप पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आमजनता के सीधे जुड़ने के लिए प्रारंभ किया गया है। इस पर पुलिस विभाग से संबंधित सभी प्रकार की गोपनीय सूचना, शिकायत की जानकारी दी सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
सम्पूर्ण कार्यवाही में सराहनीय भूमिका सायबर सेल प्रभारी उनि सुरेश ध्रुव, सउनि मनोज हनोतिया, प्रधान आर. रवि त्रिपाठी, चोपाल कश्यप, आर. राजेश शर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, दुष्यंत कुमार, महेन्द्र परस्ते थाना मरवाही से निरीक्षक सनीप रात्रे, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण मिश्रा की रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

