भाई साहिब मेहरबान सिंग जी की मासिक वर्सी हर्षोल्लाह से मनाई गई
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) जरहाभाटा सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग दरबार में भाई साहेब मेहरबान सिंह जी की मासिक वर्षी अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर महान कीर्तन दरबार सजाया गया था एवं कल्याण से पधारे भाई मनोहर लाल जी के द्वारा रात्रि 8:00 से 10:00 तक कथा सत्संग की अमृत वर्षा बरसाई गई .कथा में उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के महातम सुनाएं साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ किया गया इसके पूर्व दोपहर 12:00 बजे पंच प्यारों की सेवा करते हुए गुरु का प्रसाद वितरण किया गया तथा रात्रि में अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणों ने ग्रहण किया एवं गुरु घर की खुशियां प्राप्त की.कार्यक्रम में धन गुरु नानक दरबार कल्याण के गुरुद्वारा प्रबंधन के प्रमुख भाई साहेब जसकीरत सिंह जी ने विश्व कल्याण के लिए अरदास की कल्याण दरबार के भाई साहब त्रिलोचन सिंह जी भी विशेष रूप से उपस्थित थे.इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में दरबार साहिब के सेवादारी भाई साहब मूलचंद नरवानी सोनू लालचंदानी, डॉ.हेमंत कलवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजू धामेचा, अमरलाल संताली जगदीश सुखीजा, चंदू मोटवानी ,नरेश मेहरचदानी,,मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, जगदीश जज्ञासी, सुरेश माधवानी, अशोक मतलानी ,विकास बजाज ,अनीता नारवानी, पलक हर्जपाल, कंचन रोहरा, पलक मखीजा, राखी लदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, गंगाराम सुखीजा, बलराम रामानी, रमेश भागवानी, सुमित वाधवानी, रोशन एवं मंथन के अलावा अनेक श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

