अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डिजिटल ‘संवाद’ के माध्यम से विधायक अमर अग्रवाल को जनता अपने बीच पाता है और उनकी समस्या भी दूर कर रहें हैं

On: April 24, 2024 12:04 PM
Follow Us:

भारत के इतिहास में ऐसे पहले विधायक हैं अमर अग्रवाल जो चुनाव जीतने के बाद हर महीने करते हैं जनता से डिजिटल ‘संवाद’

(वायरलेस न्यूज) भारत के जनमानस में एक आम धारणा है कि नेता चुनाव जीतने तक ही नज़र आते है। लेकिन इस धारणा को तोड़ रहे है बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल। विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने के बाद से अमर अग्रवाल लगातार चुनावी वादों को पूरा कर रहे हैं। इसी के साथ वे हर महीने अंतिम शनिवार को डिजिटल प्रोग्राम ‘संवाद’ के माध्यम से जनता से बातचीत करते हैं। इस डिजिटल प्रोग्राम के अंर्तगत अमर अग्रवाल बिलासपुर की प्रगति और जनता के हितों पर लाइव चर्चा करते है। भारत के इतिहास में किसी भी विधायक द्वारा की गई यह अनूठी पहल है।

क्या हैं संवाद- अमर भैया के साथ कार्यक्रम

प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार को विधायक अमर अग्रवाल फ़ेसबुक पर लाइव आते हैं और हर बार अलग-अलग विषयों पर चर्चा करते हैं। ‘संवाद’ के तहत वे क्षेत्र की जनता के द्वारा भेजे गये सवालों पर भी चर्चा करते है। डिजिटल प्रोग्राम ‘संवाद’ की तैयारी कुछ ऐसे होती है विधायक अमर अग्रवाल की डिजिटल टीम अपने व्हाट्सएप नंबर 9238777877 पर जनता से सवाल लेती है और उसी टीम के दूसरे लोगों जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनके सवालों को अमर अग्रवाल तक पहुँचाती है। फिर इन सवालों पर ‘संवाद’ कार्यक्रम में चर्चा होती है और उसके तुरंत बाद समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था शुरू हो जाती है।

एक विधायक के रूप में इस तरह की व्यवस्था पर बिलासपुर की जनता का मत है कि किसी भी विधायक के द्वारा की जा रही इस तरह की पहल भारत की राजनीति में नई डिजिटल क्रांति का काम करेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment