🛑 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा पु से) को सोशल मीडिया से प्राप्त सूचना पर की गई त्वरित कार्यवाही
🛑 बिना अनुमति निकाले गए जुलूस पर की गयी कार्यवाही
🛑 जुलूस में प्रयुक्त डीजे को किया गया जब्त
नाम आरोपी :
- इसब अली
- जाबाज अली
- अन्य
कल दिनांक 23/04/24 को हनुमान जयंती के अवसर पर सरकण्डा क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा बिना अनुमति के डीजे के प्रयोग के साथ जुलूस निकाला जा रहा था।
श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को सोशल मीडिया से सूचना प्राप्त हुई जुलूस में युवकों द्वारा डीजे में अभद्र गानों पर नाचते हुए सरेराह फरसा, तलवार लहराया जा रहा है* इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं सरकण्डा थाना प्रभारी को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की जो मौके पर पहुंचने पर उक्त गुंडा बदमाश असामाजिक तत्व भागने लगे जिनमे से 2 को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा ।
पूछताछ में पाया गया कि एक धर्म विशेष का आयोजन प्रतिरूपित करते हुए उन्हें बदनाम करने की नियत और आपराधिक आशय से तलवार जैसे शस्त्रों को खुलें लहराते हुए DJ में भी फ़िल्मी गाने बजाते हुए बिना पूर्व प्रशासनिक अनुमति अथवा पूर्व सूचना के जलूस की शक्ल में निकाला जा रहा था।
अन्य आरोपी जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए हैं उनकी पहचान कर ली गई है और उन्हें भी शीध्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
उक्त मामले में थाना सरकण्डा में धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बिना अनुमति DJ बजाने वाले और गुंडे असामाजिक तत्वों का साथ देने वाले हो जाएं सावधान ।गुंडे बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

