🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्कूली छात्र नकारात्मक विचारधारा से दूर रहें, जीवन में अनंत सम्भावनाएं – पुलिस अधीक्षक

On: April 30, 2024 2:56 PM

स्कूली छात्र नकारात्मक विचारधारा से दूर रहें, जीवन में अनंत सम्भावनाएं – पुलिस अधीक्षक

छोटी-छोटी कहानियों से लें जीवन प्रबंधन की सीख – सीईओ जिला पंचायत
बिलासपुर, 30 अप्रैल 2024/बोर्ड परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने हेतु जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग, बिलासपुर द्वारा चलाए जा रहे फेसबुक लाइव कार्यक्रम-दक्षता विकास प्रशिक्षण के दो सत्र में आज श्री रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक एवं श्री आर.पी. चौहान, सीईओ, जिला पंचायत ने फेसबुक लाईव के जरिए संवाद किया। वक्ताओं ने बच्चों को परिणाम से न घबराने की सीख देते हुए भविष्य की असीम सम्भावनाओं पर फोकस करने कहा।
फेसबुक लाईव के जरिए जुड़े छात्रों, पालको एवं शिक्षकों से संवाद करते हुए श्री सिंह ने बच्चों को परीक्षा परिणाम से चिंतित न होते हुए असफलता को सहज ढंग से स्वीकारने के लिए प्रेरित किया। बच्चों से चर्चा के दौरान श्री सिंह ने श्रीमद् भगवत गीता के श्लोक ‘कर्मण्ये वाधिकारस्ते मां फलेषु कदाचनम्’ के उद्धरण से चर्चा शुरू करते हुए बच्चों से कहा कि आप अपना कर्म करते रहिए, जिस प्रकार चलना सीखते समय बच्चा सीखता है, गिरता है और फिर खड़ा होता है, उसी तरह असफलता को चौलेंज के रूप में लेना है। श्री रजनेश सिंह ने बच्चों से कहा कि नकारात्मक विचारधारा से दूर रहें। खुद पर भरोसा रखें और हमेशा सकारात्मक आत्मविश्लेषण करें। कक्षा दसवीं अथवा बारहवीं का परीक्षा परिणाम आपकी पर्सनॉलिटी को डिफाइन नहीं करता अतः असफलता पर ध्यान न देकर अपने उद्देश्य पर लक्ष्य करें सफलता अवश्य मिलेगा। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा परीक्षा परिणाम से सभी बच्चे तनावग्रस्त रहते हैं इसलिए उन्हें अधिक से अधिक समय दें, और उनका मनोबल बढ़ाते रहें।
शाम को हुए सत्र में जिला पंचायत के सीईओ श्री आर.पी. चौहान ने चर्चा करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम एक शुरूवात है कोई मंजिल नहीं। उन्होंने कहा कि लोग क्या कहेंगे की सोच सही नही है। श्री चौहान ने छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया। उन्हांेने उदाहरण देते हुए बताया कि सचिन, धोनी, मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, अल्बर्ट आइंस्टिन असफल विद्यार्थी थे परंतु उन्होने अपने जीवन में सफलता का परचम लहराया है। श्री चौहान ने पालकों से अपील की कि वे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाए और उनसे बात-चीत करते रहें। उन्होंने लाईव सत्र के दौरान शिक्षकों और पालकों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
कल सुबह 9 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं शाम 5 बजे प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. आशुतोष तिवारी जिला प्रशासन के फेसबुक पेज @Bilaspur District पर लाइव रहेगें। जिला प्रशासन के अधिकारिक फेसबुक पेज पर प्रतिदिन प्रसारित फेसबुक लाइव कार्यक्रम में जुड़ने वाले बालक, पालक एंव शिक्षकों कि संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आज के कार्यक्रम में अन्य राज्यों से भी बच्चे और पालक जुड़े और अपनी शंकाओं का समाधान किया। जिला प्रशासन की यह अभिनव पहल 6 मई तक जारी रहेगी, जिसमें जिले की प्रमुख हस्तियां बच्चों से फेसबुक लाईव से जुड़कर उन्हे प्रेरित करेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment