लोकसभा चुनाव विशेष चेकिंग अभियान में चार लाख के गांजा के साथ दो युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़े
रायपुरl वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क। रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम जिसमें मंडल टास्क टीम रायपुर व आर.पी.एफ. पोस्ट रायपुर द्वारा 02 अंतरराजकीय गांजा तस्कर को 20 kg.मादक पदार्थ (गांजा) कीमती 400000/ लाख रुपया के साथ पकड़ने में आम कामयाबी हासिल की है और जीआरपी रायपुर को एनडीपीएस एक्ट के तहत् जप्ती की विधिवत् कार्यवाही कर सुपुर्द कर दिया हैl
रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक एसके दत्ता ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि दिनांक 30.04.24 को मंडल टास्क टीम रायपुर एवं आरपीएफ पोस्ट रायपुर के साथ सघन चेकिंग के दौरान लोकसभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर प्री इलेक्शन सीजर अभियान के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक एस.के. दत्ता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक के.बी.गुप्ता, सउनि डी सी एच एस बाबू, स उप नि.डी.के.वर्मा, प्र.आ. व्ही सी बंजारे, प्र.आ.पी.के.मेश्राम,आ.देवेश सिंह, आर.पी.एफ. टीम द्वारा आपरेशन नारकोस के तहत मुखबिर सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म नंबर 05 बिलासपुर छोर एफ ओ बी सीढ़ी के पास मुखबिर के बताए हुलिया पहनावा एवम सामान के आधार पर 02 संदिग्ध व्यक्ति को दिनांक 30.04.2024 को समय 22.15 बजे 02 व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड़े दोनों के पास रखे एक एक पिठ्ठू बैग को चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया नाम पता पूछने पर अपना नाम पता दिनेश कुमार पिता राम चंद्र चौहान उम्र. 25 वर्ष निवासी- ग्राम कनीना , थाना-कनीना जिला- महेंद्र गढ़ (हरियाणा)
सतीश कुमार वल्द रमेश चंद उम्र. 44 वर्ष ,निवासी- ग्राम नांगल मोहनपुर पोस्ट- रसूलपुर थाना- रसूलपुर कनीना जिला- महेंद्रगढ़ (हरियाणा) का दोनो रहने वाला बताया दोनों के पास रखे एक एक पिठ्ठू बैग में 04-04 पैकेट मादक पदार्थ मिला, बैगों को चेक करने पर कुल 08 पैकेट गांजा होना पाया गया जिसका कुल वजन 20 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसका कीमती 400000/( चार लाख रुपया) ,उक्त दोनों आरोपियो को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को उडिसा से खरीदकर सड़क मार्ग से रायपुर आना और रेल मार्ग से दिल्ली जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था कि पकडा गया
कार्यवाही में पकड़े गए उक्त दोनों आरोपीयो व जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को जब्त गांजा ,संपूर्ण कागजात के साथ शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक – 61/2024 धारा- 20(बी) एनडीपीएस एक्ट दिनांक 01/05/24 का मामला पंजीबद्ध कर उक्त आरोपीयो को माननीय विशेष एनडीपीएस न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

