सरकार जाँच पर लीपा पोती न करके ,न्याय करे आदिवासी भाई लखन मेशराम के साथ ? शैलेश पांडेय
पुलिस ने ही बिलासपुर को किया शर्मसार,IPS राहुल शर्मा की मौत कैसे हुई ;आज तक पहेली है ?
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) शहर के सरकंडा थाने में पदस्थ आदिवासी वर्ग से आनेवाले श्री लखन मेशराम जी की मौत कैसे हुई और किस परिस्थिति में हुईं।भाई लखन को किस पुलिस अधिकारी ने ड्यूटी में प्रताड़ित किया और क्यों और लखन की मौत हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा क्यों नहीं कर रही है पुलिस ? और बीजेपी सरकार के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी इस आदिवासी पुलिस कर्मचारी की मौत पर ख़ामोश क्यों है ? पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को दिनभर दबाव में नौकरी करनी पड़ती है सरकार के अधिकारियों द्वारा इस प्रकार का दबाव जो जानलेवा हो जाये ये बहुत ग़लत है । बीजेपी सरकार और इनके नेता दिन भर अपना प्रचार करते रहते है कि मुख्यमंत्री आदिवासी है और इस प्रकार बिलासपुर में आदिवासी हवलदार की मौत पर बीजेपी सरकार मौन है।आदिवासियों की झूठी हितेषी बन रही है साय सरकार ।
सरकार को इसका खुलासा करना चाहिए और दोषी अधिकारी पर कार्यवाही करनी चाहिए। जाँच पर लीपा पोती नहीं करके न्याय करना चाहिए।लखन के घरवालों को इसका मुआवज़ा मिलना चाहिए और सुरक्षा भी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

