🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्री इलेक्शन सीजर ड्राइव के दौरान रेसुब बिलासपुर ने  यात्री से 1.30 लाख रु.नगदी जप्त किया

On: May 4, 2024 11:13 AM

  1. बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) दिनांक 03.05.2024 को समय 14.00 बजे लोकसभा निर्वाचन 2024, विधानसभा बिलासपुर के परिपेक्ष्य में निरीक्षक राजेश वर्मा, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर के नेतृत्व में टास्क टीम-1 मातहत स्टॉफ प्रआर० आर.पी.द्विवेदी, प्रआर. एस.एस.यादव एवं आर० पी.भारद्वाज के साथ चेकिंग के दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 07 मे पार्सल आफिस के पास एक व्यक्ति रेकचंद महिपल रहागडाले पिता स्व० महिपाल रहागडाले उम्र 48 वर्ष निवासी प्लॉट नं. 21 बिग इलेक्ट्रिक टावर अब्बू मियां नगर भांडेवाडी थाना परडी जिला नागपुर (महाराष्ट्र) को एक काला बैग के साथ जाते दिखाई देने पर संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ किया एवं उपस्थित गवाहों के समक्ष बैग को चेक करने पर नगदी 1,30,000/- रूपये (एक लाख तीस हजार रूपये मात्र) मिले। अभियान के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से मिले नगदी के बारे में मौका पंचनामा बनाया गया तथा उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्ती पत्र बनाकर नगद राशि ले जाने बाबत् रशीद अथवा बिल की मांग की गयी किन्तु उक्त व्यक्ति के द्वारा मौके पर किसी भी प्रकार का कोई बिल अथवा रशीद प्रस्तुत नहीं किया गया। कार्यवाही के क्रम में उचित कागजी कार्यवाही पश्चात उक्त व्यक्ति से कुल जप्त राशि 1,30,000 /- रूपये (एक लाख तीस हजार रूपये मात्र) को रेसुब पोस्ट बिलासपुर में सुरक्षित जमा कर इस संबंध में उक्त व्यक्ति को जप्त राशि के लिए नियमानुसार रशीद प्रदान की गयी। उक्त प्रकरण मे किसी प्रकार का कोई FIR दर्ज नही किया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment