बिलासपुर । (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए कल 7 मई को वोट डाले जाएंगे, और जिसकी तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस बीजेपी और बसपा समेत 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है ।इन सभी उम्मीदवारों का भाग्य कल ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा ।मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों में पहुंच चुके हैं। वैसे बिलासपुर लोकसभा चुनाव में मुक्यतः दो पार्टी ही दावेदार हैं बाकी के कोन उम्मीदवार है मतदाताओं में कोई रुचि नहीं दिखाई दे रहा है, वैसे भाजपा के प्रत्याशी तोखन के लिए बड़े स्टार प्रचारक में प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा लोरमी में, उतर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ बिलासपुर में पहुंच जमकर प्रचार प्रसार किया था । इसी प्रकार प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर, गनियारी, बेलगहना में,उप मुख्यमंत्री अरूण साव , और लोकसभा क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने प्रचार के अंतिम दिन जो रैली निकाली बिलासपुर की जनता ने देखा भी और निर्णय भी लिया। अमर ने पुरी ताकत तोखन साहू को जिताने में लगा दी है ,एक भेट में श्री अमर अग्रवाल ने वायरलेस न्यूज को बताया कि हम भारी मतों से जीत दर्ज करने जा रहे है इसके लिए मतदाताओेंं का प्यार भाजपा और नरेन्द्र मोदी की गारंटी को दे रहे है। साथ ही विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह और छाया विधायक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और कृष्णमूर्ति बांधी ने सारी ताकत झोंक दी है। सभी जीत के दावे कर रहे हैं। इसके विपरीत कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में राहुल गांधी सचिन पायलट कन्हैया कुमार सुप्रिया श्री नेत सहित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल नही बना सके है राहुल गांधी की सभा को फलाफ माना जा रहा है।
मतदाताओ के बीच मोदी लहर की जमकर चौक चौराहों पर हो रही है, अब देखना है कांग्रेस की एक्सरे बनाम मोदी की गारंटी के बीच लड़ाई है वैसे आम मतदाता काग्रेस की एक्सरे से डरी हुई है।
कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में अपने नेताओं और कार्यक्रताओं को सम्भाल कर नही रख पाई सबसे पहले बिलासपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान काग्रेस को छोड़ कर भाजपा का दामन थाम जमकर भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में माहौल बनाने में सफल देखे गए। इसी प्रकार राष्ट्रीय सेवादल के प्रमुख नेता एवम पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी और कांग्रेस के पूर्व महापौर रही वाणी राव ने भी बिलासपुर कई नुक्कड़ सभा तोखन साहू के पक्ष में लेकर भाजपा को बढ़त दिलाई है। वही कांग्रेस के नेताओं में केवल पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने देवेन्द्र यादव के लिए पूरी ताकत झोंक कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। बाकी के नेता सड़क में कहीं दिखाई ही नहीं दिए ऐसा लगा कि उनका उत्साह ठंडा हो गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026भद्रा का साया नहीं, इस वर्ष रक्षाबंधन पर बन रहा है दुर्लभ संयोग: ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष शुक्ल
बिलासपुरAugust 26, 2026राखी के धागे के साथ ज्ञान का उपहार—बहनों के लिए कलेक्टर और DIG/SSP ने भेंट की अध्ययन सामग्री, बुके नहीं, बुक भेंट करें” अभियान
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी

