अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मौहापाली में कबाड़ दुकान में आरपीएफ रायगढ़ ने मारा छापा,फिश प्लेट, पेन्ड्रोल क्लिप जप्त एक गिरफ्तार

On: May 7, 2024 4:52 AM
Follow Us:

मौहापाली में कबाड़ दुकान में आरपीएफ ने मारा छापा। फिश प्लेट, पेन्ड्रोल क्लिप जप्त एक गिरफ्तार

रायगढ़। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर एक कबाड़ दुकान में छापा मारकर दुकान की चेकिंग के दौरान एक बोरे में रेलवे का फिश प्लेट तथा पेन्ड्रोल क्लिप जप्त करने में कामयाबी हासिल की है दुकान संचालक के विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि दिनांक 06 अप्रैल 2024 रायगढ़ पोस्ट की विशेष टीम जिसमे उप निरीक्षक अखिल सिंह एवं मातहत बल सदस्यों के साथ रेल सम्पत्ति के अवैध रिसीवरों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान रायगढ़-खरसिया मार्ग के ग्राम-मौहापाली में स्थित कबाड़ दुकान में पहुँचकर कबाड़ दुकान में उपस्थित कबाड़ संचालक से नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम धनसिंह, पिता-हीरालाल, उम्र-69 वर्ष,निवासीः-ग्राम-छतौना,थाना-मालखरौदा, जिला-सक्ति (छ.ग.) बताया। कबाड़ दुकान को चेक हेतु कबाड़ संचालक को लिखित नोटिस दिया गया, तत्पष्चात उसके सहमति से संचालित कबाड़ दुकान को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान दुकान में रखे हुए एक प्लास्टिक की बोरी को खोलकर चेक करने पर उसके अन्दर रेलवे में उपयोग होने वाले 02 नग जुगल फिश प्लेट तथा 25 नग पेन्ड्रोल क्लिप पाया गया। जप्त सम्पती की अनुमानित कीमत-2125/- रूपये है। मौके की कार्यवाही के उपरांत आरोपी मय जप्त सम्पति रेसुब पोस्ट रायगढ़ लाया गया। तत्पश्चात रेसुब पोस्ट रायगढ़ में उक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 07/2024 दिनांक 06.05.2024 धारा-3(ए) आर.पी. (यू.पी.)एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 07.05.2024 को माननीय विषेष रेलवे न्यायालय बिलासपुर (छ.ग.) के समक्ष पेश किया जायेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment