🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ दुर्ग ने 20 नग अवैध टिकट के साथ एक युवक को बालोद में छापा मारा किया गिरफ्तार

On: May 9, 2024 4:49 PM

आरपीएफ दुर्ग ने 20 नग अवैध टिकट के साथ एक युवक को बालोद में छापा मारा किया गिरफ्तार।

दुर्ग। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रेसुब पोस्ट दुर्ग के द्वारा ऑनलाइन वर्ल्ड एंड एसबीआई कियास्क’ गुरुर, बालोद, स्थित दुकान में एक व्यक्ति को रेलवे ई टिकट का अवैध व्यापार करते पाए जाने पर गिरफ्तार कर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई । रेल सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग प्रभारी निरीक्षक एस के सिन्हा ने वायरलेस न्यूज नेटवर्क को बताया कि मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे हैं रेलवे टिकट के अवैध रूप से व्यापार करने वाले के विरुद्ध अभियान के तहत दिनांक 08.05.24 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग प्रभारी एस के सिन्हा के दिशा निर्देश पर, उप निरीक्षक सनातन थानापति, आरक्षक एस आर मीणा और आरक्षक सी के घरडे के साथ रेलवे ई टिकटों का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर ‘ ऑनलाइन वर्ल्ड एंड एसबीआई कियास्क’ गुरुर, बालोद, स्थित दुकान को चेक किया गया। दुकान पर सचिन कुमार कंसारी, पिता- सोमनाथ कंसारी, उम्र- 32वर्ष, साकिन-मकान नंबर 15 वार्ड नंबर 1 गुलमोहर कॉलोनी गुरुर, थाना-गुरुर, जिला- बालोद (छत्तीसगढ़) के कब्जे से पर्सनल यूजर आईडी से बना हुआ रेल आरक्षित ई टिकट 20 नग जिसका कुल कीमत * रुपए 55191.30* (जिसमें से दो नग लाइव टिकट जिसका मूल्य 2206.30/-) का अवैध व्यापार करना पाया गया।
मौके पर जब्ती तथा दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग में अपराध क्रमांक 979/24 धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 08.05.24 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिक कार्यवाही किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment