● खरसिया पुलिस ने शराब रेड कार्रवाई में बाइक पर शराब परिवहन कर रहे युवक से 45 पाव देशी/अंग्रेजी शराब और बाइक की जप्त…. *09 मई रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस क्षेत्र में जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर अंकुश लगाने अभियान स्तर पर कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 09/05/2024 को खरसिया पुलिस को पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि हेमंत डनसेना अपने ढाबा में अवैध बिक्री के लिए मोटर सायकल स्प्लेंडर पर शराब लेकर खरसिया से भालूनारा की ओर आ रहा है । सूचना पर खरसिया पुलिस मेन रोड़ चोढ़ा के पास घेराबंदी कर संदेही हेमंत डनसेना को हिरासत में लिया गया जिसके पास रखे बैग में रखे 35 पाव देसी प्लेन, 10 पाव जम्मू विस्की अंग्रेजी शराब एवं 02 पाव मैकडॉवेल नंबर वन शराब *जुमला 45 पाव शराब कीमती ₹5,000 एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सीजी 13 यू.बी. 7948 कीमती ₹20000 जप्त* किया गया । *आरोपी- हेमंत डनसेना पिता पूरन लाल डनसेना 26 साल निवासी ग्राम भालूनारा थाना खरसिया* के विरुद्ध थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 266/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

