श्री श्याम कृपा ऑनलाईन सेन्टर में रेल सुरक्षा बल रायगढ़ ने मारा छापा सात रेलवे ई टिकट के साथ संचालक गिरफ्तार।
रायगढ़।वायरलेस न्यूज नेटवर्क । रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर अड़भार बजार चौक देवॉगन मोहल्ला मे स्थित श्री श्याम कृपा ऑनलाईन सेन्टर में शनिवार दिनांक 11मई 2024 को दबिश देकर दुकान संचालक को रेलवे के अवैध ई टिकट बनाते पकड़ा और रेल अधिनियम के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई है।
रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि दिनांक-11 मई 2024 को रेसुब पोस्ट रायगढ़ में उनके नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम जिसमे उप निरीक्षक संजय कुमार एस हमराह बल सदस्यों के साथ मुखबीर सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस अडभार के सहयोग से बजार चौक देवॉगन मोहल्ला मे स्थित श्री श्याम कृपा ऑनलाईन सेन्टर में समय लगभग 13ः05 बजे दबिश दिया गया। उक्त दुकान में दुकान संचालक मिला पूछने पर नाम व पता- राजेश्वर प्रसाद, पिता-श्री. भुवनेश्वर, उम्र-23 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक-06 मकान नंबर-08, देवॉगन मोहल्ला, अड़भार, थाना-अडभार, जिला-सक्ती, (छ.ग.) बताया। रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ करने एवं इलेक्ट्रॉनिक समानों का जांच हेतु नोटिस दिया गया एवं आदेश प्राप्त कर जांच किया गया और पाया कि राजेष्वर प्रसाद स्वयं के मोबाईल Oppo (F-21 Pro) द्वारा एक नग व्यक्तिगत यूजर आई.डी. क्रमांक- rajesh12war से 07 नग (पूर्व) रेलवे आरक्षित ई टिकट बनाना पाया गया। जिसकी कुल कीमत लगभग 1913.60/- रूपये है। मामला धारा-143 रेलवे अधिनियम अपराध कारित किया जाना पाये जाने पर दुकान संचालक को अपराध संस्वीकृति उपस्थित गवाहों के समक्ष दर्ज किया गया तथा 07 रेल ई-टिकट तथा सुसंगत इलेक्टॉनिक उपकरणों जप्ती पत्र बनाकर जप्त किया गया। मौका पंचनामा तथा नजरी नक्शा तैयार कर आरोपी को जप्त सम्पती सहित रेसुब पोस्ट रायगढ़ लाया गया और उक्त व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक-791/2024, धारा-143 रेलवे अधिनियम मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। आरपीएफ रायगढ़ की लगातार टिकट दलालों पर कार्यवाही से हड़कम मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

