
● आरोपियों से नकद ₹9,460 रूपये, सट्टा पट्टी और 3 मोबाइल जप्त….
● साइबर सेल और थाना चक्रधरनगर व जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…. *11 मई रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर साइबर सेल तथा थानों की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर कार्यवाही कर रही है । इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर साइबर सेल, थाना चक्रधरनगर एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर पुलिस ने सक्रिय किए गए मुखबीरों से सूचनाएं लेकर शहर में छापेमार कार्यवाही की गई जिसमें सट्टा-पट्टी नोट कर रहे 05 आरोपियों को पकड़ा गया है जिनके कब्जे से *नगद 9,460 रूपये लाखों की सट्टा पट्टी और 3 मोबाइल* की जप्ती की गई है ।
चक्रधरनगर क्षेत्र में पुलिस टीम की रेड– पुलिस टीम ने बोईरदादर चौक के पास आरोपी - योगेश बरेठ पिता सुरीत बरेठ उम्र 29 साल निवासी ग्राम सरवानी थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल मुकाम विजयपुर थाना चक्रधरनगर को पकड़ा जिससे ₹2,100 नगद और एक मोबाइल जप्त किया गया है । दूसरी कार्रवाई में बोईरदादर मां मेडिकल स्टोर के पास आरोपी सुनील यादव पिता गोपाल यादव उम्र 31 साल निवासी पंडरी पानी थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ को पकड़ा गया जिससे ₹2,300 नगद और दो मोबाइल की जप्ती की गई है ।
जूटमिल क्षेत्र में पुलिस टीम की रेड– पुलिस टीम ने (3) आरोपी भूपेंद्र पटेल पिता अनुज पटेल उम्र 25 साल निवासी कबीरचौक रायगढ़ को कबीर चौक के पास पकड़ा गया जिससे 1,720 रुपए (4) आरोपी जय किशन पिता चंद्रहास निषाद उम्र 19 साल निवासी कोड़ातराई जूटमिल को बीमा अस्पताल टी स्टॉल के पास पर सट्टा नोट करते पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1,650 रुपए एवं आरोपी शहाबुद्दीन पिता शहानुद्दीन उम्र 35 वर्ष निवासी गांधीनगर जूटमिल को बीमा अस्पताल के पास पकड़ा गया जिसकी कब्जे से 1,690 रुपए की जप्ती की गई है । आरोपियों पर छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । सट्टा रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, साइबर सेल प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेणु मंडावी सिंह, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, प्रताप बेहरा, नवीन शुक्ला, रविंद्र गुप्ता, थाना जूटमिल के प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, थाना चक्रधर नगर के प्रधान आरक्षक रवि साय शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

