
बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) रायगढ़ कथक घराने के प्रमुख स्तंभ गुरू पंडित रामलाल बरेठ जी पद्यश्री सम्मान प्राप्त कर आज बिलासपुर अपने निवास शैल विहार कॉलोनी वार्ड क्र.15 विकास नगर पहुॅचे। इस मौके पर उनके निवास में अरूण साव उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन, रामदेव कुमावत जिलाध्यक्ष भाजपा, तोखन साहू भाजपा प्रत्याशी बिलासपुर लोकसभा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पद्यश्री रामलाल बरेठ जी ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव से आग्रह किया कि चक्रधर कला केन्द्र भोपाल में जिस तरह से है उसी तरह बिलासपुर में भी खुलना चाहिए जिसे सरल एवं सहज रूप से उपमुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए उन्हें आश्वासन दिया।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, पार्षद राजेश सिंह, मंडल महामंत्री अमित चतुर्वेदी, वैभव गुप्ता ने भी सौजन्य भेंट मुलाकात कर श्री बरेठ जी का सम्मान किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

