मोदी की विकासकारी नीतियों पर ओडिशा की जनता को पूर्ण विश्वास – पुरन्दर मिश्रा

रायपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) पश्चिम ओडिसा में कल प्रथम चरण के होने वाले लोकसभा/विधानसभा चुनाव के प्रचार से लौटे उत्तर रायपुर विधानसभा के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रचार में गए थे उन्होने स्पष्ट दावा किया है कि इस बार ओडिसा में भाजपा सरकार बनाने जा रही है , श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ पश्चिम ओडिसा के कई स्थानों पर प्रचार के लिए पहुंचे थे।

(विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में )
श्री पुरंदर मिश्रा मुक्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ओडिशा के चुनावी दौरे से रायपुर लौटकर “वायरलेस न्यूज” को एक विशेष भेंट में बताया कि नरेन्द्र मोदी जी के विकासोन्मुखी नीतियों को लेकर ओडिशा की मतदाताओं को पूर्ण विश्वास है कि पश्चिमी ओडिशा के साथ साथ पूरे ओडिशा में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
मोदी की विकासकारी नीतियों पर ओडिशा की जनता को पूर्ण विश्वास – पुरन्दर मिश्रा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भाजपा रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा आज ओडिशा के कालाहांडी के नुवापाड़ा और जूनागढ़ में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा में शामिल हुए। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा की जनता को मोदी की नीतियों एवं विकास कार्यां पर पूर्ण भरोसा है। यही कारण है कि देश की जनता के साथ ओडिशा की जनता भी उन्हे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित हैं। वर्तमान में ओडिशा में एक ऐसी गूंगी बहरी सरकार चल रही है जिसे गांव की जनता, मजदूर वर्ग, पिछड़े लोगों से कोई मतलब नहीं है। आज ओडिशा में पढ़े लिखे युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और यह सरकार शांत बैठी हुई है, जिसे सबक सिखाना जरूरी हो गया है।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर 3100 रूपये में धान खरीदी एवं सुभद्रा योजना के तहत हर महिला को 3000 की राशि प्रति माह सरकार देगी। भाजपा के डबल इंजन की सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए वचनबद्ध है क्यों कि यहां की जनता को अच्छे से पता है कि राज्य का तेज गति से विकास केवल मोदी जी और भाजपा की सरकार कर सकती है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ओडिशा में इस बार परिवर्तन तय है। इस कार्यक्रम के दौरान आरंग विधायक, गुरू खुशवंत साहेब, बस्तर राजपरिवार के कमल चंद्र भंजदेव और भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

