अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कलेक्टर अवनीश शरण ने सख्त लहजे में राजस्व अधिकारीयों को अवैध प्लाटिंग पर निगरानी एवं कार्यवाही करने का निर्देश दिया

On: May 13, 2024 10:53 AM
Follow Us:

अविलंब कार्रवाई के दिए निर्देश


बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 13 मई 2024) /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अवैध प्लॉटिंग के मामलों पर सजगता से निगरानी के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा है कि अवैध प्लॉटिंग पर अविलंब सख्त कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार उन्होंने अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन पर भी कार्रवाई करने कहा है। कलेक्टर ने आज समय-सीमा की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए है।
जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी स्थिति में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन नही होना चाहिए। सभी एसडीएम और खनिज विभाग के अधिकारी खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई करे।
कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए इन्हे भी तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए। पीएमओ पोर्टल में लंबित एक माह से अधिक के मामलों का तत्काल निपटारा करने कहा। नए शिक्षा सत्र के शुरू होने केे पहले स्कूल भवनों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र की भी समीक्षा की। बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि फिलहाल एनआरसी में 22 बच्चे भर्ती है। कलेक्टर ने कहा कि एनआरसी में क्षमतानुसार बच्चों को भर्ती किया जाए। बच्चों की वेटिंग लिस्ट बनाकर रखी जाए जिससे बच्चों के डिस्चार्ज होने केे बाद नये बच्चों को तुरंत भर्ती किया जा सके।
बैठक में डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, श्री शिव कुमार बनर्जी, सभी एसडीएम सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment