🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाला युवक गया जेल…..

On: May 13, 2024 12:53 PM

पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को छेड़खानी और पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार भेजी थी रिमांड पर….

13 मई रायगढ़ । पूंजीपथरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाले को शीलभंग और पॉक्सो एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर कोर्ट पेश कर जेल भेजा गया है । छेड़खानी की घटना को लेकर 11 मई को थाना पूंजीपथरा में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि 11 मई के सुबह करीब 11:00 बजे अपनी दो बेटियों को गांव के किराना दुकान सामान खरीदने भेजी थी । कुछ देर बाद गांव की महिलाएं छोटी लडकी को लेकर घर आई और बताई कि रुपनाधाम प्लांट में काम करने वाला जितेंद्र बरेठ बाजार चौंक के पास गंदी नियत से बालिका के साथ छेड़खानी कर रहा था । बालिका की मां के रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में आरोपी पर अपराध क्रमांक 130/2024 धारा 354, 354(क) आईपीसी 8 पाॅक्सो एक्ट का अपराध कायम कर पुलिस टीम तत्काल आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया । *आरोपी जितेंद्र कुमार बरेठ पिता भगत राम बरेठ उम्र 25 साल निवासी महुआभांठा थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम रुकनाधाम सराईपाली थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़* को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment