● आरोपियों से डीजल बिक्री का ₹41,200, एक वीवो मोबाइल और लूटपाट में प्रयुक्त स्कूटी किया जप्त
13 मई रायगढ़ । कोतरारोड़ पुलिस ने पिछले साल दिसंबर माह में वृंदावन चौंक के पास कैंपर वाहन पर ड्रम में भरकर डीजल ले जा रहे दो युवकों से डीजल और मोबाइल की लूटपाट मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक लूटपाट किए डीजल खरीदी का आरोपी है । लूटपाट की घटना को लेकर 23 दिसंबर 2023 को थाना कोतरारोड में रिपोर्टकर्ता चंद्रशेखर बी.आर. पिता शिवप्रसाद बी आर उम्र 25 वर्ष साकिन नधिरा थाना बम्हनी जिला सोनभद्र उ.प्र. हाल मुकाम डोगाढकेल थाना भूपदेवपुर द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 दिसंबर की रात्रि करीब 10.00 बजे घडी चौक आदिवासी पेट्रोल पंप रायगढ़ से 04 प्लास्टिक के ड्रमों में 970 लीटर डीजल (कीमती ₹93,518) भरवाया था जिसे केम्पर वाहन में लेकर अपने हेल्फर तापस मुडा के साथ ढोंगाढकेल जा रहे थे कि वृन्दावंन चौक के पास 4 लडके दो स्कूटी में आये और इनहें NH 49 हाईवे पर कलकता ढाबा के आगे ले जाकर ड्रम सहित डीजल को उतारवा लिये और दोनों के मोबाइल को छिनकर भगा दिये । आवेदन पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में *अपराध क्रमांक 585/2023 धारा 392 आईपीसी* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । अपराध विवेचना माल मुल्जिम पतासाजी दौरान थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर पीड़ित के बताए हुलिया एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर मामले के संदेही वैभव सिंह ठाकुर निवासी बैकुंठपुर को हिरासत में लिए जिसने 22 दिसंबर की रात्रि अपने साथी मोहित शर्मा, विनय उर्फ विवेक, विनायक सिंह के साथ मिलकर वृंदावन चौक के आगे लाल परी ढाबा के पास कैंपर वाहन पर डीजल ले कर जा रहे वाहन को अपने कंट्रोल में लेकर डीजल बिक्री के लिए हाईवे पर ले गए। वाहन पर रखे डीजल ड्रम को उतरवाए और वाहन के ड्राइवर और हेल्पर का मोबाइल लूटकर उन्हें लगा दिए और लूटपाट किए 970 लीटर डीजल को खीरसागर के घर ले जाकर ब्रिकी किए। डीजल बिक्री का रूपयों को आपस में बांट लेना बताया । पुलिस ने आरोपी वैभव सिंह ठाकुर के मेमोरेंडम पर ₹12,700 नगद और एक वीवो मोबाइल, आरोपी विनायक सिंह से घटना में प्रयुक्त स्कूटी MP 04 SL 5552 एवं नगद रुपए 14500, आरोपी विनय उर्फ विवेक से 14,000 रुपए तथा आरोपी खीरसागर के मोबाइल पर फोन-पे की 4 ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट जिसमें आरोपियों को रुपए भेजने का उल्लेख है को जप्त किया गया है । लूटपाट का आरोपी मोहित शर्मा फरार है । मामले में *धारा 411 आईपीसी विस्तारित* कर कोतरारोड़ पुलिस ने *आरोपियों से कुल ₹41,200 , एक स्कुटी, एक मोबाइल* जप्त कर रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर लूटपाट के अपराध में माल मुल्जिम पतासाजी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा, एएसआई कुसुम कैवर्त, हेमसागर पटेल, हेड कांस्टेबल करुणेश कुमार राय, प्रेम सिदार, कांस्टेबल संदीप कौशिक, राजेश खांडे, संजय केरकेट्टा और चंद्रेश पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

