कैशलेस स्वास्थ्य योजना की जानकारी लेने पहुंची मध्यप्रदेश विद्युत कंपनी व पंजाब की टीम
रायपुर, (वायरलेस न्यूज 14 मई 2024.) छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज़ की “कैशलेस स्वास्थ्य योजना “ के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए मध्यप्रदेश विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक सहित मध्यप्रदेश विद्युत कंपनियों के प्रतिनिधि तथा पंजाब स्टेट पाॅवर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी छत्तीसगढ़ आए हैं। वे परियोजना प्रबंधन को समझने कल रायपुर स्थित मुख्यालय सेवा भवन डंगनिया पहुचेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के प्रबंध निदेशक जनरेशन श्री एस ़के कटियार एवं ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर ़के ़शुक्ला उपस्थित रहेंगे।
आई ़एस ़ए माॅडल के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी में लागू होने वाली यह पहली स्वास्थ्य परियोजना है। यह योजना अक्टूबर 2023 से लागू है और 7 महीनों में इस योजना से लाभांवित नियमित कर्मचारी , कर्मचारी के परिजन , व पेंशनरों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह योजना किफायती, सरल और भरोसेमंद साबित हो रही है इस लिये देश की सभी पाॅवर कंपनियों द्वारा इस योजना को लागू करने का विचार किया जा रहा है।
ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन के महाप्रबंधक श्री अशोक वर्मा व अति महाप्रबंधक श्री विनोद अग्रवाल द्वारा परियोजना संबंधित जानकारियाॅ प्रदान की जाएंेगी। मानव संसाधन विभाग द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश विद्युत कंपनी से 15 अधिकारी व पंजाब स्टेट पाॅवर कारपोरेशन लिमिटेड से भी दो अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में पी ़पी ़पी के माध्यम से योजना संबंधित विभिन्न जानकारियाॅ दी जायेंगी। साथ ही चर्चा का भी सत्र रखा गया है जिसमें अतिथियों द्वारा प्रश्नोत्तरी माध्यम से परियोजना प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की जायेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया

