*16 मई रायगढ़* । अवैध शराब पर कार्रवाई के क्रम में कल रात्रि थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में वार्ड क्र. 29 कयाघाट में जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर शराब रेड कार्रवाई किया गया । थाना प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कयाघाट का विजय टण्डन और उसका भाई रवि टण्डन अपने घर दुकान में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहे हैं । शराब रेड की अलग-अलग कार्रवाई में संदेही विजय टण्डन के कब्जे से पुलिस द्वारा 30 पाव देशी मशाला शराब, 32 पाव देशी प्लेन शराब, 11 नग फाइव थाऊजेंड बीयर और संदेही रवि टण्डन के कब्जे से 10 पाव मशाला देशी शराब एवं 09 पाव देशी प्लेन शराब जप्त किया गया है । दोनों रेड कार्रवाई में आरोपियों से *कुल 81 पाव देशी प्लेन/मशाला शराब और 11 नग बीयर कुल कीमती 8,370 रूपये का जप्त* किया गया है । थाना जूटमिल में आरोपी विजय टण्डन पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट तथा आरोपी रवि टण्डन पर धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई किया गया है । शराब रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र भगत, महिला प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक विकास सिंह, शशिभूषण साहू शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़August 24, 2026मनियारी तट पर आस्था का भव्य संगम, “त्रियुगी मंदिर” बना श्रद्धालुओं की पहली पसंद,बिरला मंदिर की तर्ज पर राजस्थान के लाल पत्थरों से बना भव्य मंदिर, सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ा भक्तों का सैलाब

