🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जमीन माफिया राम केडिया द्वारा जबरिया काबिज पैट्रोल पंप को खाली कराने  लठैत लेकर पहुंच तारिक से जमकर मारपीट की, अन्य साथी हुए मौके फाड़ी

On: July 1, 2024 4:36 PM


बलराज पेट्रोल पंप की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई जमकर मारपीट, दोनो पक्ष पहुंचे सिविल लाइन थाना, पुलिस ने पेट्रोल पंप किया सील

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) आज सत्यम चौक के आगे बलराज पेट्रोल पंप में कब्जा को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनो पक्ष मारपीट के बाद थाना सिविल लाइन पहुंचे।
शिकायतकर्ता मोहमद तारिक द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक सत्यम चौक में स्थित बलराज पेट्रोल पंप जो इस समय लंबे समय से बंद है। जो की पैट्रोल पंप मालिक मोहम्मद तारिक ने ही  अपने दुकान के सामने अमीर भाई सीट कव्हर को  दुकान किराए पर संचालित कर रहा था।
और मोह.तारिक ने कहा कि आज सुबह मौके पर जमीन माफिया राम केड़िया,शिरीन वाधवानी और करन खुशलानी पहुंचे इन्होंने तारिक को दुकान खाली कर जमीन से कब्जा छोड़ने दबाव बनाते हुए विवाद शुरू कर दिया।इसी बीच तीनो के बीच झूमा झटकी हुई तो मौके से ही जमीन माफिया शिरीन वाधवानी और करण खुसलानी भाग निकले। उसके बाद राम केड़िया और तारिक के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुआ। इसमे जहां मो.तारिक और राम खेड़िया को गम्भीर चोट पहुंची है।
मोह.तारिक ने कहा कि सिविल लाइन पुलिस ने एक पक्षीय कार्यबाही करते हुए राम केड़िया के आवेदन पर धारा 145 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पेट्रोल पंप को सील कर दिया है।पुलिस के मुताबिक वैध दस्तावेज का परीक्षण एसडीएम के द्वारा किया जाएगा। यह भी पता चला कि दुकान पहुंचकर तीनो ने तारिक की बीबी के साथ भी दुर्व्यवहार किया। सिविल लाइंस पुलिस ने मो.तारिक की ओर से केवल खाना पूर्ति कर आवेदन लिया गया है। सम्पूर्ण समाचार मोह. तारिक के बताए तथ्यों के आधार पर लिखा गया है, वायरलेस न्यूज तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment