अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

खरसिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल….

On: May 16, 2024 5:46 PM
Follow Us:

16 मई रायगढ़ । कल पुलिस चौकी खरसिया को थाना बालको जिला कोरबा से बिना नंबरी अपराध डायरी अग्रिम विवेचना कार्यवाही के लिए प्राप्त हुआ । चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग द्वारा मामले के आरोपित कान्हू उर्फ कन्हैया दास महंत निवासी जूटमिल रायगढ़ पर असल अपराध क्रमांक 286/2024 धारा 376 आईपीसी 6 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये रायगढ़ में दबिश दिये और आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । पीड़ित बालिका की ओर से उसकी मां द्वारा थाना बालकों में 14 मई को अपराध दर्ज कराया गया कि वह अपने मायके बालको में रह रही है । उसके बच्चे उसके दादा-दादी के पास खरसिया में रहते हैं । बीते मार्च महीने उसकी बड़ी लड़की को अपने पास बालको लेकर आई थी । महिला ने उसकी लड़की को कान्हू महंत जूटमिल से मोबाइल पर बात करते देखी और मना की जिस पर लड़की वापस अपने दादा-दादी के पास जाने की जिद करने लगी और बिना बताए 12 मई अकेले खरसिया चली गई । 14 मई को महिला अपनी लड़की के पास खरसिया आई और उससे पूछताछ की तो लड़की ने कान्हू उर्फ कन्हैया दास महंत द्वारा पिछले 1 साल से बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण करने की बात बताई । महिला द्वारा थाना बालको में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । चौकी खरसिया पुलिस को अपराध डायरी प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी द्वारा महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए *आरोपी कान्हू उर्फ कन्हैया दास महंत 29 साल निवासी निवासी जूटमिल रायगढ़* को गिरफ्तार कर आज दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के अपराध में न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment