♦️ दोनो आरोपी घटना दिनांक से थे फरार, दोनो चोरी के मामले में पूर्व में जा चुके है जेल
♦️ दोनो आरोपियो को धारा 354,456,34 भादवि एवं धारा 8 पाक्सो एक्ट में गिरप्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमोंड पर
नाम आरोपीगण:
- शिवा सिंह ठाकुर पिता मुन्ना सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पौसरा बजरंग चौक थाना कोनी जिला बिलासपुर
- आकाश सिंह ठाकुर उर्फ छोटू उर्फ रविशंकर ठाकुर पिता चितेश्वर सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पौसरा बजरंग चौक थाना कोनी जिला बिलासपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक पीड़िता द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.05.2024 के दरम्यानी रात लगभग 2-2.30 बजे ग्राम पौसरा के दो आरोपीगण शिवा सिंह ठाकुर और आकाश सिंह ठाकुर उर्फ छोटू उर्फ रविशंकर ठाकुर द्वारा बूरी नियत से बेईज्जत करने के नियत से कमरे में सो रही पीड़िता को कमरे के अंदर घुसकर उसे छेड़छाड़ करते हुए कमरे से बाहर ले जा रहे थे एवं आरोपी आकाश सिंह ठाकुर ने पीड़िता के कुरता को लज्जाभंग करने की नियत से फाड़ दिया। दोनो आरोपीगण प्रार्थिया को कमरे से बाहर ले जाने लगे। तभी प्रार्थिया के चिल्लाने से घर वालो के जागने पर दोनो आरोपीगण पीड़िता के घर से भाग गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप और सीएसपी सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल से मार्गदर्शन लेकर थाना प्रभारी कोनी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम गठित कर अरोपीगण की पतासाजी की जा रही थी। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे आज दिनांक 17.05.2024 को दोनो आरोपीगण को मुखबिर सूचना पर ग्राम बिरकोना रोड से घेराबंदी कर पकड़ा गया और गिरप्तार कर ज्यूडीसियल रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी गोपाल सतपथी,सहा. उप निरी. सुरेन्द्र कुमार तिवारी, भरत राठौर आरक्षक महादेव कुजुर, सूरज, अंकित जायसवाल शारदा कतलम थान स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़August 24, 2026मनियारी तट पर आस्था का भव्य संगम, “त्रियुगी मंदिर” बना श्रद्धालुओं की पहली पसंद,बिरला मंदिर की तर्ज पर राजस्थान के लाल पत्थरों से बना भव्य मंदिर, सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ा भक्तों का सैलाब

