एनटीपीसी लारा में मनाया जा रहा है स्वच्छता पखवाड़ा

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी लारा में 16 से 31 मई 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया ज आ रहा है। इसके तहत दिनांक 17 मई 2024 को पास के गांव छपोरा, प्राइमरी स्कूल में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। पखवाड़े की शुरुआत 16 मई 2024 को परियोजना प्रमुख, अखिलेश सिंह द्वारा कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ शुरू किया गया है। भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरे देश में 16 से 31 मई 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों, सहयोगियों एवं आमजन द्वारा श्रमदान के माध्यम से विभिन्न सफाई गतिविधियां चलाया जाएगा। साथ साथ आम लोगों को जागरूक करने के लिए, आसपास की सफाई और स्वच्छता के साथ-साथ उनकी दैनिक गतिविधि में स्वच्छ संस्कृति विकसित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। स्वस्थ जीवन शैली के लिए साफ-सफाई और स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए कर्मचारियों, गृहिणियों और बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर राजीव राजन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), विभागाध्यक्षगण और कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

