ओडिशा में गरजे BJP विधायक पुरंदर मिश्रा, BJD पर साधा निशाना, कहा- 25 वर्षो से सत्ता में रहकर भी ओडिशा की भाषा और संस्कृति का सम्मान नहीं कर पाई नवीन सरकार, इस बार परिवर्तन तय

रायपुर। (वायरलेस न्यूज) ओड़िशा मे जारी चुनावी समर में छत्तीसगढ़ के नेता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दौरा कर लगातार लोगों के बीच मे जा रहे है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री और ओडिशा चुनाव प्रभारी केदार कश्यप, ओडिशा चुनाव सह-प्रभारी और राजधानी रायपुर के उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा आज ओडिशा सुंदरगढ़ लोकसभा के बीरमित्रपुर, राजगांगपुर, सुंदरगढ़ विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया.

ओडिशा चुनाव सह-प्रभारी पुरंदर मिश्रा ने हज़ारों की संख्या में मौजूद जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी के बीच आप सभी की इतनी भारी संख्या में उपस्थिति ये दर्शाती है कि ओडिशा की जनता को मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास है. छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती सरकार किसानों को सिर्फ 2100 रुपये प्रति कुंटल की दर से दे रही थी लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है. अब वहा 3100 रुपये मे धान की खरीदी की जा रही है. मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अपने बेहतर भविष्य के लिए, यहा भाजपा की सरकार बनाईये, यहां भी इसी समर्थन मूल्य के साथ किसानो को धान का पैसा दिया जाएगा जिससे ओडिशा के किसानो को 20,000 रुपये अतिरिक्त लाभ होगा.
ओडिशा चुनाव सह प्रभारी विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा मैं इस सभा के माध्यम से ओड़िशा मे लगभग 25 वर्षो से शासन कर रहे मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि आज तक अपने ओडिया भाषा मे बात करना कैसे नहीं सीखा ये दर्शाता है कि आप सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने के लिए ओडिशा की भोली-भाली जनता को ठगने का काम कर रहे है. उन्होनें आगे कहा कि आप ओडिशा की भाषा और संस्कृति को खत्म करने का काम कर रहे है. इसे जनता समझ चुकी अब ओडिशा की जनता मोदी की गारंटी पर बटन दबायेगी.
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप नवीन पटनायक के दमनकारी नीतियों से निजात पाने का एक मात्र रास्ता है कि लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा में भी भाजपा को बहुमत के साथ लाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब किसानों, महिलाओ, युवाओं सहित सभी का ख्याल रखते हुए भारत को विकसित बनाने का कार्य कर रहे है, जिन राज्यों मे भाजपा की सरकार है वहा विकास तेज गति से हो रहा है. गरीबो को पक्का मकान, महिलाओ को 1 हज़ार रुपये प्रति माह, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न विकासकारी काम गतिमान है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

