एनटीपीसी लारा में बालिका सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी लारा) श्रीमती संगीता सिंह, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति द्वारा बालिकाओं का व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष रूप से बनाए गए 4 सप्ताह की आवासीय कार्यशाला का शुभारंभ 17 मई 2024 को मैत्री नगर टाउनशिप, एनटीपीसी लारा के तरंग सभागार में किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख ने कहा रायगढ़ जिले के सर्वगिन विकास के लिए एनटीपीसी लारा प्रयासरत है। बालिका सशक्तिकरण अभियान पर ध्यान केंद्रित करते हुए श्री सिंह ने कहा, एनटीपीसी लारा द्वारा आयोजित किया जा रहा आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं का व्यक्तित्व विकास पर केन्द्रित एक अनोखा पहल है। यह कार्यक्रम उनके उज्ज्वल भविष्य को आकार देने में मील का पत्थर साबित होगा। जैसे एक कुम्हार कच्ची मिट्टी से घड़ा बनाता है, उसी तरह बचपन में हम बालिकाओं को जैसे प्रशिक्षित करेंगे वह खुद को वैसे ही तैयार करेंङ्गे।
10 से 11 आयु वर्ग की लड़कियों के लिए यह एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो की बालिकाओं को आत्मरक्षा, योग, ड्राइंग, पेंटिंग के साथ उनके शैक्षिक पाठ्यक्रम के क्षेत्रों में लगभग एक महीने के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरना होगा। इस दौरान अनुभवी प्रशिक्षक द्वारा नृत्य, संगीत, कला, अभिनय और व्यक्तित्व विकास के बारे में उनको सिखाया जाएगा। एनटीपीसी लारा में आसपास के गांवों की 40 लड़कियों ने इस कार्यक्रम के लिए नामांकन कराया है, जो की 13 जून 2024 तक जारी रहेगी। इस अवसर पर राजीव रंजन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री रवि शंकर, महाप्रबंधक (परियोजना) , जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)। विभाध्यक्षगन, कर्मचारी एवं बच्चों के माता पिता उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

