🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ के भाजपा अध्यक्ष किरण देव और विधायक पुरंदर मिश्रा की जोड़ी ने ओडिशा के बरगढ़ में जबरदस्त रोड शो कर डबल इंजन की सरकार बनाने  संकल्प लिया

On: May 18, 2024 5:43 PM

रायपुर। (वायरलेस न्यूज) ओडिशा के चुनाव प्रचार में छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं उत्तर रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा बंदबहाल में,लोकसभा बरगढ़ में रोड शो में शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा प्रत्याशी सुरेश पुजारी लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित के लिए प्रचार किया।


इस दौरान उन्होंने कहा कि ओडिशा ही नहीं पूरे देश में पीएम मोदी के पक्ष में प्रचंड लहर चल रही है। इस बार यहां ओडिशा की जनता ने डबल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। क्योंकि नवीन पटनायक सरकार ने जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। ओडिशा का विकास कार्य ठप हो गया है। इसके चलते ओडिशा की जनता में आक्रोश व्याप्त है।

आज ओडिशा के बरगढ़ लोकसभा अंतर्गत पंचगांव में आयोजित सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी संग शामिल हुआ और उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर ओडिशा के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

ओडिशा के बारगढ़ लोकसभा के अंतर्गत बंदबहाल ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी श्री प्रदीप पुरोहित जी, विधानसभा प्रत्याशी श्री सुरेश पुजारी जी के पक्ष में प्रचार किया। जनता का उत्साह बता रहा है, ओडिशा में भाजपा का कमल खिल रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment