● जुआ रेड : सपिया रोड़ नहर किनारे ताश पत्ती से जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को खरसिया पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से ₹13,550 जप्त…… *28 मई रायगढ़* । कल गस्त दौरान चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में चौकी खरसिया की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर सपिया रोड नहर किनारे जुआ खेल रहे जुआ के दो फड पर 10 जुआरियों को पकड़ा गया । एक जुआ फड पर जुआरियान - 1. रमेश राठौर पिता नत्थूराम राठौर उम्र 38 वर्ष सा. पुरानी बस्ती खरसिया, 2. अनिल कुमार राठौर पिता धनेश्वर उम्र 31 वर्ष सा. पुरानी बस्ती खरसिया, 3. समीर राठौर पिता मंगल सिंह उम्र 19 वर्ष सा. मटखनवापार पुरानी बस्ती खरसिया, 4. समीर खान पिता सम्मी खान उम्र 20 वर्ष सा. पुरानी बस्ती खरसिया, 5. कमल कुमार राठौर पिता बालमुकुंद उम्र 30 वर्ष सा. पुरानी बस्ती खरसिया तथा दूसरे जुआ फड पर जुआरियान- 1. राकेश गबेल पिता सत्यनारायण उम्र 25 वर्ष सा. तुरीभांठा चौकी खरसिया, 2. कृष्णा धीवर पिता बालाराम उम्र 35 वर्ष सा. तुरीभांठा चौकी खरसिया, 3. पप्पु राजपुत पिता सौकी लाल उम्र 30 वर्ष सा. अटल अवास खरसिया चौकी खरसिया, 4. नेपाल कुमार यादव पिता पिताम्बर यादव उम्र 29 वर्ष सा. गीधा थाना खरसिया, 5. सुरेश टंडन पिता सुखचैन उम्र 48 वर्ष सा. फगुरम थाना डभरा, जिला सक्ती को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा । आरोपियों के फड एवं पास से *कुल 13,550 रूपये व दो 52 पत्ती ताश की गड्डी* जप्त की गई है । जुआरियों पर चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में अप.क्र. 327/2024 एवं अप.क्र. 328/2024 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्रवाई की गई है । जुआ रेड कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक संजय कुमार नाग, प्रधान आरक्षक अशोक कुमार देवांगन, आरक्षक कीर्ती सिदार, साविल चन्द्रा, डमरूधर पटेल और सोहन लाल शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

