🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सुश्री नीनु इटियेरा ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया

On: May 28, 2024 3:02 PM

सुश्री नीनु इटियेरा ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया ।


बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 28 मई’ 2024 सुश्री नीनु इटियेरा ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है । 1988 बैच की भारतीय रेल परिचालन सेवा (IRTS) की अधिकारी सुश्री इटियेरा इससे पूर्व में दक्षिण रेलवे, चन्नई में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी । उन्होने दक्षिण रेलवे में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के पद भी कार्य किया है । सुश्री नीनु इटियेरा ने दक्षिण रेलवे के मदुरै मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के पद भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है । सुश्री इटियेरा के कार्यकाल में दक्षिण रेलवे ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल किया तथा नई उंचाईयों को छुआ । इनके कार्यकाल में दक्षिण रेलवे में यात्री सुविधाओ एवं सेवाओ भी काफी प्रगति हुई । महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रुप में सुश्री इटियेरा के कार्यकाल में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना एवं यात्री सुविधाओ में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हो सकेगी । इसके साथ ही साथ देश की आर्थिक प्रगति की ओर भी अधिक बल देने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का सकारात्मक योगदान हो सकेगा । सुश्री इटियेरा ने दक्षिण रेलवे के पालघाट मंडल में सहायक परिचलन प्रबंधक के पद से अपनी सेवा की शुरुआत की है । दक्षिण रेलवे के चन्नई मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, उप मुख्य मुख्य परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मुख्य यात्री परिचलन प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, चेयरमैन, रेलवे भर्ती बोर्ड तिरुवनंतपुरम सहित क‌ई महत्वपूर्ण पदों कार्य किया । **********

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment