बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)। कोनी क्षेत्र के तुर्काडीह चौक पर संचालित ढाबे की आड़ में शराब की अवैध बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने ढाबा संचालक के कब्जे से 52 पाव देसी शराब जब्त किया है। आरोपित ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।कोनी पुलिस को सूचना मिली कि तुरकाडीह चौक स्थित बबलु भाउ के ढाबे में ग्राहकों को शराब पिलाई जा रही है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर संचालक जितेंद्र वाधवानी (24) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। कड़ाई करने पर उसने शराब छुपाकर रखना बताया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने 52 पाव देसी शराब जब्त कर ली। आरोपित ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 13, 2026ऑपरेशन नारकोस के तहत दपूमरे. RPF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 5.24 करोड़ का गांजा जब्त किया
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब


