सरकार की शराब बेचेगी और सरकार ही पिलायेगी,शराब का विरोध करने वाले अब पूरे प्रदेश को शराब मय बना रहे है— शैलेश पांडेय
मुनाफ़ाखोर हो गई है बीजेपी सरकार,वोट के समय ही राम याद आते है बीजेपी को,बाकि समय कौन राम !!
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार शराब दुकानों के आहाते किराए में चलाएगी और इसके लिए टेंडर एक बार फेल हो चुका है।छत्तीसगढ़ में अब शराब सरकार ही बेचेगी और सरकार ही पिलायेगी।भगवान राम के आदर्शों की बड़ी बड़ी बातें कहने वाली बीजेपी अब मुनाफ़ाख़ोर हो गई है और राम का नाम केवल वोट के लिए ही उपयोग करती है ख़ैर भगवान राम सब देख रहे है।
आहाते का टेंडर क्यों फेल हुआ इसका खुलासा करना चाहिए और ठेकेदारों ने बोली लगाकर ठेका क्यों नहीं लिया इसके पीछे क्या खेल खेला जा रहा है इसका भी खुलासा होना चाहिए। सरकार में आते ही शराब को महँगा किया गया और अब आहाते भी किराए में सरकार दे रही है इसका मतलब हो सकता है दो नंबर की शराब की खपत इस तरीक़े से की जायेगी।
जनता को झूठें वादे करने वाली बीजेपी सरकार हर तरह से पैसा कमाना चाहती है क्योंकि सरकारी राजस्व उसके पास नहीं है वादे तो कर दिये है अब पैसा कहाँ से लाए इसलिए प्रदेश में सरकार ही शराब बेचेगी और सरकार ही शराब पिलाने जा रही है
शराब की नीति का विरोध करने वाली बीजेपी अब ख़ुद शराब में डूब गई है और पूरे प्रदेश को शराब मय बनाने जा रही है प्रदेश की जनता सब देख रही है और इसका जवाब आने वाले समय में ज़रूर देगी।सरकार ने आते ही सभी चीज महँगी कर दी है और हर तरह से मुनाफ़ा कमाना चाहती है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई

