अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जिला इंटक शाहनवाज के नेतृत्व में किया एसईसीएल का घेराव

On: March 12, 2021 2:54 PM
Follow Us:

रायगढ़. (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) इंटक जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने एसईसीएल मुख्यालय में किया जमकर विरोध प्रदर्शन। कोल इंडिया की संस्था एसईसीएल की रायगढ़ जिले में कई खदानें संचालित है। जिसमें अरबो रूपए का कोयला प्रतिमाह खनन किया जाता है। कोल माइंस शुरू करने से पहले जन सुनवाई में कई बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं और कई नियमांे के साथ कोल खदान शुरू की जाती है। परंतु खदानों के शुरू होते ही सारे वादे और नियमों को एक किनारे कर दिया जाता है और शुरू होता है। करोड़ो के कोयले के खनन का खेल।
एसईसीएल के वादाखिलाफी, खराब सड़कों, आए दिन दुर्घटनाओं और खदानों से पूरे जिले में फैले कोयले के काले प्रदूषण के खिलाफ आज शाहनवाज खान के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने एसईसीएल जिला मुख्यालय में एसईसीएल प्रबंधन एवं उनके खराब अडियल रवैये के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया और एसईसीएल के अधिकारियों को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में जिले में विभिन्न खदानों में कोयला उत्खनन कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे आए दिन सड़कों में दुर्घटनाएं घटित हो रही है, परंतु सड़कों की स्थिति जस की तस है। सड़क निर्माण कार्य नही कराया जा रहा है। कोयला उत्खनन क्षेत्र में वहां कार्यरत ठेका मजदूरों को किसी भी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं एसईसीएल के माध्यम से नही उपलब्ध नही कराया जा रहा है। वहां कार्यरत श्रमिकों हेतु न ही सुरक्षा सामग्री प्रदान की जाती है और न ही उन्हें उत्खनन के दौरान मास्क प्रदान की जाती है, एसईसीएल खुली खदानों में कोयला उत्खनन के दौरान उत्खनित अपशिष्ट पदार्थो का भी उपाए नही किया जाता है, उन्हें यत्र-तत्र ग्रामीणों के फसल पर डंप कर दिया जाता है, जिससे ग्रामीणों की फसल बर्बाद हो रही है। साथ ही कोयला उत्खनन के दौरान वहां से निकलने वाले कोल डस्ट पूरे क्षेत्र में उड़ने से ग्रामीणों को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, एसईसीएल के द्वारा कोयला उत्खनन परिक्षेत्र के पर्यावरण को भी बुरी तरह से प्रदूषित कर दिया है। अपने ओव्हर बर्डन क्षेत्र में न तो वृक्षारोपण का कार्य करती है और न ही ओवर बर्डन क्षेत्र के लिए कोई समुचित व्यवस्था, जिसके कारण हवाओं में फैल रहा है। एसईसीएल जिला मुख्यालय मंे एसईसीएल के पास पर्याप्त स्थान होनंे के बावजूद वहां के कर्मचारियों के लिए कोई आवासीय परिसर का निर्माण नही किया गया है जिसके कारण वहां के कर्मचारी किरायेदारी के रूप में यहां-वहां निवासरत करने को मजबूर है। उपरोक्त समस्त परिस्थितियों को दृष्टिगत करते हुए जिला इंटक रायगढ़ एसईसीएल छाल खुली खदान के विस्तार हेतु आयोजित जनसुनवाई का पुरजोर विरोध दर्ज कराया और अधिकारियों को साफ तौर पर स्पष्ट किया कि अगर जनहित में इन सभी मुद्दों पर तत्काल कदम नही उठाए गए तो आने वाले समय में और अधिक तादाद में इंटक कार्यकर्ता, श्रमिकों शोषित ग्रामीणों के साथ इस विशाल रैली निकालकर एसईसीएल जिला मुख्यालय के बाहर और विराट उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। आज के विरोध दर्ज कराने वालों में प्रमुख रूप से शाहनवाज खान समेत जिला महामंत्री सुखबिर सिंह, अरूण चौहान, छोटले , जाहिद अली, अजीम सैफी, शुभम, कमल, कान्हा, दीपक सिंह,बद्री नाथ, ओमकार, प्रतीक पड़ा, रमेश गुप्ता, राहुल चौहान, चिराग, गोलु यादव, दीपक मोदी, संगम चौहान, संजु सिंह समेत सैकड़ो युवा इंटक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment