🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चित्रगुप्त धाम श्री शिरडी साईं दरबार मनेन्द्रगढ़ में  14वा वार्षिकोत्सव

On: June 7, 2024 6:21 AM

मनेन्द्रगढ़. (वायरलेस न्यूज) श्री शिरडी साईं दरबार का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव मंदिर प्रांगण में भगवान श्री सत्यनारायण व्रत कथा के साथ आरम्भ हुआ . मंदिर के 14वें स्थापना दिवस पर हो रहे आयोजन में काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे. श्री गणेश अम्बिका चित्रगुप्त धाम, श्री शिरडी साईं दरबार सिविल लाइन मनेन्द्रगढ़ में मंदिर का 14वा वार्षिकोत्सव उत्साहपूर्ण वातावरण में शुक्रवार को आरम्भ हुआ.आयोजन को लेकर श्री शिरडी साईं दरबार समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं.. आयोजन के प्रथम दिन शिरडी से आये श्री शेखर गुरूजी द्वारा विधि विधान से भगवान श्री सत्यनारायण की कथा करवाई गई. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा,रामचरित द्विवेदी,गौरव मिश्रा, संजीव खत्री, अभिषेक सिन्हा, पीयूष शर्मा, शुभ सिन्हा, संजय सेन, मनीष साहू, रम्भा सिन्हा, दीपा पाण्डेय,मनीषा मिश्रा, रूचि मिश्रा, रानी,समेत काफी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद रहे.नियत कार्यक्रम के अनुसार मंदिर का 14वा वार्षिकोत्सव 7जून से आरम्भ हुआ. आयोजन के प्रथम दिन 7जून शुक्रवार को प्रातः 08:00बजे से मंदिर प्रांगण में श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया . आयोजन के दूसरे दिन आज 8:00जून शनिवार को प्रातः 7:00बजे से सायं 5:00बजे तक श्री गणेश, माँ दुर्गा, श्री चित्रगुप्त महाराज व साईं बाबा का अभिषेक एवं पूजन अर्चन होगा.इसी दिन सायं 7:30 बजे से महाआरती का आयोजन किया जायेगा. आयोजन के तीसरे और अंतिम दिन 09जून रविवार को प्रातः 9:00बजे से पूर्णाहुति एवं सायं 7:00बजे महाआरती एवं इसके उपरांत 07:30बजे से विशाल भंडारा साईं प्रसाद का आयोजन किया जायेगा.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment